यूं तो बिग बॉस 13 को खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन इसके कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में ही हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बटोरी थी। इन दोनों की जोड़ी अब भी चर्चा में ही बनी हुई है। दर्शकों को भी ये जोड़ी खूब पसंद आई थी। यहां तक कि दर्शक आज भी इन दोनों की जोड़ी को साथ में देखना चाहते हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार कर परेशान हैं शहनाज गिल, कहा- 'मैं उससे प्यार करती हूं, क्या करूं मैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में रहते हुए शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ा ही रहा था कि शो का फिनाले हो गया और फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला जीत गए। बिग बॉस के खत्म होते ही शहनाज को एक दूसरा रियलिटी शो मिल गया 'मुझसे शादी करोगे'। इस शो में शहनाज अपना वर ढूंढ रही हैं। लेकिन फिर भी शहनज का प्यार सिद्धार्थ के लिए कम ही नहीं हो रहा है। शहनाज अभी भी सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं।
हाल ही में शहनाज ने 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर सिद्धार्थ के लिए प्यार कबूला है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जय भानुशाली शहनाज गिल से पूछते हैं कि वह शो में अपना 100 प्रतिशत क्यों नहीं दे पा रही हैं? इस सवाल के जवाब में शहनाज कहती हैं, 'मुझे शायद अब प्यार हो गया है। मुझे सिद्धार्थ से प्यार हो गया है। उसको चाहे गधी लग रही हूं या क्या लग रही हूं लेकिन मैं उससे प्यार करती हूं। क्या करूं मैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इस वीडियो को कलर्स टेलीविजन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर शहनाज और सिद्धार्थ के फैन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि कलर्स को ये शो बंद कर देना चाहिए और सिडनाज को मिलवा देना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले भी शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें शहनाज सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार को कुबूल कर रही हैं। ये वीडियो शहनाज के एक लाइव चैट के दौरान का है। इस वीडियो में शहनाज से एक फैन पूछते हैं कि आप शो में नेचुरल नहीं लगती हैं। इस सवाल के जवाब में शहनाज ने कहती हैं कि, 'मैं मानती हूं पर वहां कौन सा सिद्धार्थ शुक्ला है जो मुझे नेचुरल देखोगे।' शहनाज का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।