'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घरवालों के बीच मनमुटाव शुरू हो चुका है। जहां एक ओर आरती और कोएना के बीच झगड़ा हुआ तो वहीं 'क्वीन' टास्क के दौरान आरती पर से रश्मि देसाई का विश्वास भी डगमगाया। इस बीच शो के दो नए प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि आरती-रश्मि अपने बीच के गिले-शिकवे दूर कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कों का रिपोर्ट कार्ड टास्क एक बार फिर से हो रहा है।
Bigg Boss 13: लड़कों के रिपोर्ट कार्ड में निशाने पर होगा ये कंटेस्टेंट, काम करते-करते रो पड़ीं रश्मि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि रश्मि से आरती कह रही हैं कि 'तुमको अगर मेरे बारे में आकर कोई भी भड़का सकता है तो वो सिर्फ पारस छाबड़ा है।' रश्मि पारस से अपनी बात बताती हैं तभी आरती कहती हैं कि 'मैं तो मुंह पर कह रही हूं कि इस पर विश्वास नहीं कर सकते। ये गलत खेल रहा है।' यह सनुकर पारस नाराज हो जाते हैं कि और कहते हैं कि 'तुम यहां पर क्या करने आए हो?'
Kya yehi tak thi #ParasChhabra aur @ArtiSingh005 ki dosti?
Jaane ke liye dekhiye #BiggBoss13 aaj raat 10.30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India #BB13 #BiggBoss @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/D4Z00MLM78
पारस के यह कहते ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि रिपोर्ट कार्ड टास्क हो रहा है। पिछली बार इस टास्क में पारस को एक भी काली रिंग नहीं मिली थी लेकिन इस बार उन्हें काली रिंग मिलेगी। वीडियो में दिखाया गया है आरती सिंह और शहनाज पारस को काली रिंग दे रही हैं।
'बिग बॉस 13' का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई रो रही हैं। वीडियो में रश्मि किचन में खाना बना रही हैं और घरवाले खाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह सब सुनकर रश्मि टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं। रश्मि कह रही हैं- 'प्यार से खाना बनाती हूं लेकिन उन लोगों को कदर ही नहीं है।'
Will @TheRashamiDesai find a support system in the house?
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम
Watch her journey on #BiggBoss13 tonight at 10.30 PM.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @bharatpeindia #BB13 #BiggBoss @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/iGsHaD3BvG