फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज के पिता को हिमांशी ने दिया करारा जवाब, कहा- आपकी बेटी ने मेरी वजह से आत्महत्या..

Tue, 21 Jan 2020 10:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana reaction Shehnaz Gill father statement
Shehnaz, Santokh Singh Sukh and Himanshi Khurana - फोटो : twitter

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स के घर के सदस्य उनसे मिलने आए। घर के सदस्यों ने बताया कि वह अपना खेल कैसे खेल रहे हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स को खराब चीजें ना करने की सलाह भी दी। शो में बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह भी शो में आए। उन्होंने शो के अंदर पहुंचकर शहनाज गिल को उनके खेल के बारे में बताया। शो से बाहर आने के बाद संतोख सिंह ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया। 

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana reaction Shehnaz Gill father statement
Himanshi Khurana, Shehnaz Gill father - फोटो : amar ujala

अपने इंटरव्यू में संतोख सिंह ने शहनाज- सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते के अलावा हिमांशी खुराना पर भी ढेर सारी बातें कीं। हिमांशी खुराना और शहनाज गिल के बीच बिग बॉस 13 में आने से पहले ही खटास है। ऐसे में जब हिमांशी ने शो के अंदर एंट्री की थी तो दोनों के बीच काफी नोक-झोंक भी देखने को मिली थी। ऐसे में शहनाज के पिता संतोख सिंह ने हिमांशी पर आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने कहा कि ' इन दोनों की लड़ाई के बाद, जब भी शहनाज को कोई काम मिलता तो हिमांशी निर्माता और निर्देशकों को फोन करके शहनाज के खिलाफ उनके कान भर देती थी, जिसके बाद धीरे- धीरे शहनाज को काम मिलना बंद हो गया था।'

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana reaction Shehnaz Gill father statement
himanshi khurana - फोटो : social media

इतना ही नहीं संतोख सिंह ने आगे कहा, 'हिमांशी ने शहनाज का करियर बर्बाद कर दिया था, लेकिन ये अच्छी बात थी कि शहनाज ने हार नहीं मानी और उसने सिंगिंग शुरू की। वह अपने गानों से मशहूर होने लगी। मुझे लगता है कि शहनाज की जगह कोई और होता तो वह आत्महत्या कर लेता। सोशल मीडिया पर शहनाज को गंदे कमेंट्स आने लगे थे। यह किया-धरा हिमांशी की पीआर टीम का था, लेकिन शहनाज ने हार नहीं मानी और उसने अपना काम करना जारी रखा। पूरी पंजाबी इंडस्ट्री ने शहनाज का बॉयकॉट कर दिया था और सब उनसे नफरत करने लगे थे।' शहनाज के पिता संतोख सिंह के इन बयानों का अब हिमांशी खुराना ने जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana reaction Shehnaz Gill father statement
himanshi khurana - फोटो : social media

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक संतोख सिंह को जवाब देते हुए हिमांशी खुराना ने कहा, 'अगर आपकी बेटी ने मेरी वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की तो मांफ करें आप अपनी बेटी को ये भी समझाओ कि खुद ही कॉन्ट्रोवर्सी करो और फिर खुद ही परेशान भी हो जाओ। जबकि आपकी बेटी ने कनाडा के इंटरव्यू में बोला था कि मुझे कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से काम मिल रहा है। आप सोच समझ के इंटरव्यू दो।' हिमांशी खुराना के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana reaction Shehnaz Gill father statement
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 13 से पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना घर से बेघर हो गईं। बिग बॉस के घर में हिमांशी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनकी नजदीकियां आसिम रियाज के साथ काफी देखने को मिली थीं। आसिम तो बिग बॉस के घर में हिमांशी को इतना पसंद करने लगे थे कि उन्होंने शो के अंदर ही हिमांशी से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। हालांकि उस समय हिमांशी ने आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है, लेकिन अब हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता खत्म कर लिया है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: मंगेतर को छोड़ते ही आसिम के प्यार में पड़ी हिमांशी, करना चाहती हैं डेट !

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed