फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day: आसिम के प्रपोजल से हैरान रह गई थीं हिमांशी, जानें कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

Mon, 10 Feb 2020 12:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana says she was nervous when asim riaz proposed her
asim riaz - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना घर से बाहर निकलने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । वो घर के अंदर आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर पहुंची थीं । यहां आसिम ने उन्हें प्रपोज कर दिया था । प्रपोज डे वाले दिन हिमांशी ने अपनी आसिम के साथ वही तस्वीर शेयर की जब उन्हें प्रपोज किया गया था । साथ ही उन्होंने अपने फैंस को विश भी किया । 

 

bigg boss 13 himanshi khurana says she was nervous when asim riaz proposed her
Asim Riaz - फोटो : twitter
हाल ही में हिमांशी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आसिम के बारे में बात की । उन्होंने कहा, 'उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया तो मैं हैरान रह गई । मैं काफी नर्वस भी हो गई थी। जब मैं घर में पहुंची तो आसिम ने मुझे एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा । इसके बाद वो घुटनों पर बैठा और उसने मुझे प्रपोज कर दिया ।'

 

bigg boss 13 himanshi khurana says she was nervous when asim riaz proposed her
himanshi khurana - फोटो : social media

'मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या कहूं । कुछ लोगों ने मुझे इसके लिए ट्रोल भी किया । उन्होंने कहा कि मैंने आसिम को जवाब क्यों नहीं दिया लेकिन मैं इस तरह कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी । वो अभी भी गेम में है लेकिन मैं अब बाहर की दुनिया देख रही हूं । हम दोनों के बीच अभी कुछ फासले हैं । यहां सबकुछ अलग है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana says she was nervous when asim riaz proposed her
himanshi khurana - फोटो : social media

'इस वजह से मैंने उसे ना नहीं कहा लेकिन मैंने ये जरूर कहा कि मैं तुम्हारे बारे में सबकुछ जानकर ही कोई फैसला लूंगी । इसमें कुछ गलत भी नहीं है । मैं चाहती हूं कि आसिम भी मुझे जाने ।' बता दें कि घर के बाहर ये खबर भी चल रही है कि आसिम, श्रुति तुली नाम की एक लड़की को डेट कर रहे हैं । 

विज्ञापन
bigg boss 13 himanshi khurana says she was nervous when asim riaz proposed her
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

हिमांशी ने इस बारे में कहा, 'आसिम मुझे बता चुके हैं कि वो किसी को डेट करते थे लेकिन उनका ये रिश्ता खत्म हो चुका है ।' वहीं श्रुति ने खुद सामने आकर बताया था कि आसिम किसी को डेट नहीं कर रहे । सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए ये बातें फैलाई जा रही हैं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'बिग बॉस के घर में सिर्फ हिमांशी ने ही आसिम को समझा है इसलिए वो उनके साथ अटैच हो गए हैं ।'

Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इम्यूनिटी पाकर बच गए 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed