'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। शो में दिखाए गए ऐसे कई पल हैं जो यादगार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन और गौतम गुलाटी जब पहुंचे तो शहनाज गिल की एक्साटमेंट देखते ही बनती थी, अब घर के सदस्यों ने इसी पल को रीक्रिएट किया लेकिन एक मजेदार ट्विस्ट के साथ।
50 साल बाद ऐसा होगा Bigg Boss, सिद्धार्थ को छोड़ कार्तिक-गौतम से फ्लर्ट करती दिखीं शहनाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान एक मजेदार टास्क देते हैं जिसे सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल को मिलकर करना होता है। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में सलमान कहते हैं कि 'अगर शो 50 साल एक्सटेंड हो जाता है तो आप दोनों गौतम गुलाटी और कार्तिक आर्यन बनकर शहनाज के साथ कैसे रहेंगे।'
टास्क में सिद्धार्थ को गौतम गुलाटी और पारस को कार्तिक आर्यन बनना होता है। इस दौरान शहनाज, सिद्धार्थ और पारस के साथ फनी अंदाज में फ्लर्ट करती हैं। तीनों व्हाइट बालों की विग पहनकर बूढ़े बनकर मिमिक्री करते हैं। सिद्धार्थ, पारस और शहनाज का ये अवतार देखकर सलमान समेत सभी घरवाले हंस-हंसकर लोट पोट हो जाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
शनिवार को शिल्पा शेट्टी घर के अंदर आई थीं। शिल्पा ने घरवालों से योगा करवाया। योगा क्लासेस में सभी घरवाले मस्ती के मूड में नजर आएं। शिल्पा आज भी बिग बॉस में पहुंचेंगी। आज वो सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी। बिग बॉस में शिल्पा अपनी आने वाली फिल्म 'निकम्मे' का प्रमोशन करने पहुंची हैं।
आज अदनान सामी भी 'बिग बॉस 13' के मंच पर नजर आएंगे। वो परिवार के साथ पहुंचेंगे और सलमान के साथ मस्ती करते दिखेंगे। अदनान अपने नए एल्बम का प्रमोशन करेंगे। उन्होंने बिग बॉस के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ पत्नी रोया सामी खान और बेटी मेदीना भी नजर आ रहे हैं। अदनान ने बेटी को गोद में ले रखा है। उनके परिवार के साथ सलमान खान भी खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
Bigg Boss 13: टास्क में सिद्धार्थ ने नहीं दिया आरती का साथ, गुस्से में आई ये अभिनेत्री, कही ऐसी बात