फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 के BFF कांसेप्ट पर बोलीं जसलीन, एंट्री मिली तो किसके साथ करना चाहेंगी बेड शेयरिंग?

Sat, 05 Oct 2019 11:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasleen Matharu reacts on bed Friend Forever said she would shared bed with anup jalota
jasleen matharu - फोटो : file photo

छोटे पर्दे के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13)  इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शो में आपसी रंजिश के अलावा लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस सीजन 13 इस बार पिछले अन्य सीजन से एकदम अलग है। इस बार घर के सभी सदस्यों को खुद अपने पार्टनर को चुनने का हक नहीं दिया गया। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है। दिलचस्प बात है कि पार्टनर को Bed Friend Forever कहा गया। 

Bigg Boss 13 Jasleen Matharu reacts on bed Friend Forever said she would shared bed with anup jalota
anup jasleen - फोटो : file photo

खास बात है कि इस बार लड़कियों को लड़कों के साथ भी बिस्तर साझा करना पड़ रहा है। Bed Friend Forever कांसेप्ट पर अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जसलीन मथारू (jasleen matharu) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनबीटी से बातचीत के दौरान जसलीन ने बिग बॉस के सीजन 13 को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। साथ ही बताया कि अगर उनके समय में Bed Friend Forever जैसे कांसेप्ट होता तो वह किसी शख्स या फिर कंटेस्टेंट के साथ बैड साझा करती। 

 

Bigg Boss 13 Jasleen Matharu reacts on bed Friend Forever said she would shared bed with anup jalota
jasleen matharu - फोटो : file photo

जसलीन से जब पूछा गया कि 13 में वह Bed Friend Forever के तहत किसके साथ बैड साझा करना पसंद करतीं ? इस पर जसलीन सोचते और हंसते हुए कहा कि वह आरती सिंह के साथ बैड साझा करती। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर वह सीजन 13 में अनूप जलोटा के साथ एंट्री करती तो फिर किसके साथ बैड साझा करतीं ? इस पर जसलीन ने कहा कि वह अनूप जी के साथ बैड साझा करती लेकिन बैड पर तकियों से दीवान बना देती। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasleen Matharu reacts on bed Friend Forever said she would shared bed with anup jalota
Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT

आपको बता दें, बिग बॉस के सीजन 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बेड साझा कर रहे हैं। शहनाज सिद्धार्थ डे के साथ, माहिरा शर्मा और असीम रियाज के साथ, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य के साथ पारस छाबड़ा, दलजीत कौर के साथ अबु मलिक और कोएना मित्रा शेफाली बग्गा के साथ बेड साझा कर रही हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jasleen Matharu reacts on bed Friend Forever said she would shared bed with anup jalota
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
वहीं बिग बॉस के ताजा हालातों की बात करें तो 'बिग बॉस 13' में बीबी हॉस्पिटल टास्क के बाद किसी एक लड़की को घर की क्वीन का खिताब मिलना था। यह फैसला घरवालों को आपसी सहमति से लेना था। सभी घरवालों ने आपसी सहमति से देवोलीना भट्टाचार्य का नाम बताया। शेफाली बग्गा इस फैसले के खिलाफ थीं। लिहाजा क्वीन का खिताब किसी को नहीं मिला और यह रद्द हो गया। इसके बाद टीवी की गोपी बहू और शेफाली बग्गा के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

पढ़ें: Bigg Boss 13: दो लड़कियों के साथ बिस्तर शेयर करेगा ये कंटेस्टेंट, जानें किसका बेड पार्टनर कौन?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed