बिग बॉस का सीजन 13 अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। दर्शक इस सीजन के विजेता को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच एक बार फिर से शो के अंदर काफी ड्रामा देखने को मिला। शो के आखिरी दिनों में सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा उनकी खास दोस्त आरती सिंह और शहनाज गिल से हो गया है। शो के अंदर इन तीनों के बीच झगड़े की वजह बना पारस छाबड़ा को इम्यूनिटी दिलाना। जिसके लिए सिद्धार्थ शुक्ला आरती और शहनाज से लड़ाई कर ली है।
Bigg Boss 13: टास्क में सिद्धार्थ ने नहीं दिया आरती का साथ, गुस्से में आई ये अभिनेत्री, कही ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में बिग बॉस के घर में इम्यूनिटी टास्क हुआ। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा को सुरक्षित कर लिया। इस बात को लेकर शहनाज सिद्धार्थ से बात करती हैं और देखते ही देखते दोनों के बीच बहस होने लगती है। इस दौरान शहनाज कहती हैं कि सिद्धार्थ ने गेम केे अंदर उनका कभी साथ नहीं दिया है। इसके बाद आरती सिद्धार्थ को प्यादे वाला टास्क याद दिलाती हैं जहां उन्होंने शहनाज के साथ मिलकर सिद्धार्थ को सुरक्षित किया था।
Mere saath koi nahi tha .. Main sabke saath tha ? Seriously Siddharth ? Arti se zyada Paras tha? Then you are really naive !!! #BigBoss13 #BB13
कुछ देर बाद सिद्धार्थ आरती से भी झगड़ा करने लगते हैं। सिद्धार्थ के इस व्यवहार को देखते हुए छोटे पर्दे की अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। किश्वर मर्चेंट ने सिद्धार्थ पर गुस्सा निकालते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मेरे साथ कोई नहीं था... मैं सब के साथ था? सच में सिद्धार्थ? आरती से ज्यादा पारस था? तो फिर तुम वाकई में भोले हो।' सोशल मीडिया यूजर्स और किश्वर मर्चेंट के फैंस उनकी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बिग बॉस 13 के घर में इम्यूनिटी टास्क हुआ। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी पुरानी और इस शो में शुरू से उनकी अच्छी दोस्त रही आरती सिंह को सपोर्ट ना करके पारस छाबड़ा को किया। वहीं रश्मि और असीम आरती को इम्यूनिटी दिलाना चाहते थे। इसी वजह से सिद्धार्थ और असीम के बीच में काफी झगड़ा हुआ। दोनों ने एक- दूसरे पर खूब आरोप लगाने लगे। आरती का साथ ना देने पर आसिम सिद्धार्थ से लड़ जाते हैं।
असीम सिद्धार्थ से कहते हैं कि आरती ने हमेशा उनका साथ दिया है और वह पारस को बचा रहे हैं। आरती लंबे समय से तुम्हारी दोस्त है। यह गलत है। इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि कोई मेरे साथ नहीं था। मैं सबके साथ था। इसके बाद सिद्धार्थ पारस को बचाने का फैसला करते हैं। सिद्धार्थ का कहना था कि वह पारस के एहसान का बदला चुका रहे हैं। आरती को वो पहले कई बार बचा चुके हैं। अब उन्हें पारस को बचाना है। इस बात को लेकर सिद्धार्थ-आसिम टास्क के दौरान भिड़ जाते हैं।
पढ़ें: फिनाले से पहले रश्मि-आसिम ने 'बिग बॉस' पर लगाया बायस्ड होने का आरोप, सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन