'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) लगातार सुर्खियों में हैं। आकांक्षा भले ही इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन शो में उनका नाम आए दिन सुनाई देता है। शो की शुरुआत से लेकर अभी तक पारस कई बार आकांक्षा का नाम लेते नजर आए। वहीं बीते 'वीकेंड का वार' में सलमान ने भी आकांक्षा का नाम लिया। साथ ही पारस से उनके और माहिरा के रिश्ते की सच्चाई पूछी। इस बीच 'बिग बॉस' में शेफाली जरीवाला ने आकांक्षा और पारस के रिश्ते को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Bigg Boss 13: शेफाली ने पारस-आकांक्षा के रिश्ते को बताया जहर, बोलीं- 'ब्रेकअप करना ही सही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के 23 जनवरी को टेलीकास्ट एपिसोड में पारस, माहिरा और शेफाली बात कर रहे होते हैं। तभी माहिरा पारस से कहती हैं कि 'तुम कुछ दिनों से परेशान दिख रहे हो। जो है उसको बोल दो।' जवाब में पारस कहते हैं- 'वीकेंड का वार में जो भी हुआ उससे परेशान हूं। आकांक्षा मेरे लिए जो कुछ भी कर रही है वो बातें बाहर कैसे आईं? इसका मतलब कुछ तो बाहर गड़बड़ हुआ है।'
पारस आगे कहते हैं- 'मैं बहुत समय से आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहता हूं। वो मेरे पीछे पड़ी हुई है। मैं यहां आने से पहले ही ब्रेकअप करना चाहता था। तब मेरी मां ने कहा कि किसी को नाराज करके मत जाना। वो सब कुछ संभाल लेंगी। इसके साथ ही पारस ने कहा कि जो मेरे हाथ में टैटू है वो आकांक्षा ने ही मुझसे जबरदस्ती बनवाया था।'
पारस की बातें सुनने के बाद शेफाली कहती हैं- 'तुम दोनों का रिश्ता टॉक्सिक (जहर) बन गया है। बेहतर है कि अब दोनों को अलग हो जाना चाहिए। दोनों रिश्ते में खुश नहीं हो तो ब्रेकअप करना ही सही है।' इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि आकांक्षा जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। घर में आते ही वो रिश्ते को खत्म कर सकती हैं।
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 13 ऑफिशियल' अकाउंट ने इस खबर को साझा किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, 'आकांक्षा पुरी फैमिली वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में आ सकती हैं।' खबर ये भी है कि आकांक्षा पुरी जल्द ही एक टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में जाएंगी, जहां सभी के सामने वो अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर फैसला करेंगी।
पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा सलमान का 'बिग बॉस 13', कपिल शर्मा का शो धड़ाम, देखें पूरी लिस्ट
A post shared by BIGG BOSS🔥 (@biggboss13official____) on