'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कुछ दिन पहले शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति आए थे। शो में आते ही उन्होंने घरवालों से बात की। इसके साथ ही उन्होंने आसिम को शेफाली से ठीक से बात करने की चेतावनी भी दी थी। साथ ही हिमांशी खुराना का मैसेज भी दिया। वहीं अब पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पराग आसिम को धमकी दे रहे हैं। पराग का यह वीडियो उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने शेफाली से लड़ाई के दौरान पति को नल्ला कहा था।
Bigg Boss 13: आसिम के 'नल्ला' कहने पर भड़के शेफाली के पति, वीडियो पोस्ट कर दी पीटने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराग त्यागी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में पराग त्यागी गुस्से में नजर आ रहे हैं। पराग वीडियो में आसिम को धमकी देते हुए कह रहे हैं- 'आसिम रियाज कमाल का खेल खेल रहे हो तुम। तुम्हें ऐसा ही लग रहा होगा। इतना गिर जाओगे मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'
पराग ने आगे कहा- 'तुमने क्या क्या बोला मेरी परी को कि आया था न कोई तेरा नल्ला। मुंह पर हाथ रखकर। किसकी बात कर रहे हो तुम। ये पराग त्यागी आसिम को खुला मैसेज दे रहा है। तुम्हें और तुम्हारे सभी दोस्तों को। पांच मिनट के लिए मुझे मौका मिला शो में जाने का तो मैं बता दूंगा असली नल्ला कौन है। पता है मुझे कि ये बहुत मुश्किल है लेकिन बिग बॉस जिंदगीभर तो चलने वाला नहीं है।'
A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi) on
पराग त्यागी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा-'बस तीन हफ्ते। पराग त्यागी वादा कर रहा है कि सेट पर आकर बताएगा कि असली नल्ला कौन है। अगर नहीं बताया ना तो मेरे मुंह पर थूक देना। गांरटी से बोल रहा हूं कि अगर ये बात मेरी बीवी के सामने बोली होती तो वो ही तुझे फाड़ देती।'
पराग ने आसिम के कहा था कोई आपका बाहर इंतजार कर रहा है। इसके बाद जब आसिम ने नाम पूछा तो जवाब में पराग ने हिमांशी कहा। इसके बाद पराग ने शेफाली से कहा कि उसका ब्रेकअप हो गया है और वो इसका इंतजार कर रही है। इसके बाद सलमान ने आसिम को हिमांशी के ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि हिमांशी ने ट्वीट करके अपनी सफाई दी थी और आसिम का समर्थन किया।
पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा सलमान का 'बिग बॉस 13', कपिल शर्मा का शो धड़ाम, देखें पूरी लिस्ट