{"_id":"5e239ba58ebc3e4b433531f1","slug":"bigg-boss-13-madhurima-tuli-gets-evicted-in-weekend-ka-vaar-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सलमान ने मधुरिमा को शो से निकाला, विशाल पर लिया ये फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सलमान ने मधुरिमा को शो से निकाला, विशाल पर लिया ये फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में मधुरिमा तुली का सफर खत्म हो गया। मधुरिमा और विशाल आदित्य सिंह के बीच हुए विवाद के बाद दोनों को जेल में बंद किया था। ऐसी खबर थी कि दोनों कंटेस्टेंट को शो से बाहर किया जा सकता है।
2 of 6
Madhurima Tuli
- फोटो : voot
वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान ने मधुरिमा से कहा कि समझाने के बाद भी आपने और विशाल ने लड़ाई की। बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना नियमों का उल्लघंन है। नेशनल टेलीविजन पर आपको पूरी दुनिया देख रही है। इस तरह मारना गलत है। इसलिए आपको घर से बाहर जाना होगा। हालांकि अभी विशाल घर में ही रहेंगे।
3 of 6
Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli
- फोटो : amar ujala
शो में मधुरिमा तुली की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। मधुरिमा के आते ही ऐसा लगा कि वो खेल का रुख पलट देंगी। हालांकि खेल को छोड़कर मधुरिमा का फोकस विशाल आदित्य सिंह के साथ आपसी मतभेदों पर आने लगा। शो में मधुरिमा अपने निजी मामलों की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
madhurima tuli
- फोटो : social media
मधुरिमा ने कभी विशाल को चप्पल से मारा तो कभी उन पर पानी फेंका। लेकिन हद तब पार हो गई जब मधुरिमा ने बुरी तरह विशाल को फ्राईपैन से पीटा। ये देखकर सभी घरवाले हैरान रह गए। उनकी इस हरकत के बाद दोनों को जेल में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Vishal, Madhurima and VIjaya Pant Tuli
- फोटो : twitter
विशाल को फ्राईपैन से पीटे जाने पर मधुरिमा की मां ने कहा था, 'मेरी बेटी कंटेस्टेंट हैं तो यह जरूरी नहीं है कि मैं उसकी तरफदारी करूंगी। इतना जरूर है कि विशाल मधुरिमा को लड़ाई के लिए उकसाता है। ये दोनों 'नच बलिए 9' में अपने रिश्ते में फेल हो गए थे। मुझे लगा कि यह दोनों बिग बॉस में एक दूसरे को समझेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो लोग अब भी लड़ रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।