पारस छाबड़ा पहले ही माहिरा से प्यार का एलान कर चुके थे लेकिन अब माहिरा भी अपने प्यार का एलान घरवालों के सामने कर देंगी। माहिरा के इस खुलासे के बाद शहनाज उनसे भिड़ जाएंगी और घर में जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 13' का नया प्रोमो आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में शहनाज और माहिरा पारस को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13: पारस के बाद माहिरा ने भी घरवालों के सामने किया प्यार का इजहार, सुनते ही भड़कीं शहनाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में पारस छाबड़ा, शेफाली बग्गा, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल नजर आ रही हैं। माहिरा शहनाज से कह रही हैं- 'मैं साफ शब्दों में कह रही हूं। अब इससे दूर रहना है। पसंद है मुझे।' इसके बाद माहिरा पारस को किस करती हैं।
ये सब देखकर शहनाज कहती हैं- 'मैं इसके पास नहीं आती और तुझसे तो बिल्कुल भी नहीं जलती। तुझे परेशानी हो रही है तो ये तेरी दिक्कत है मेरी नहीं।' जवाब में माहिरा कहती हैं- 'दोस्त दोस्त बोलकर तूने वही किया जो तेरे दिल में था।' वीडियो में दिखाया गया है कि पारस भी शहनाज के सामने माहिरा को किस करते हैं।
#MahiraSharma, #ParasChhabra aur #ShehnaazGill ke iss love triangle mein kya toot jayegi unki dosti?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/OGnAZXoUuy
इन दोनों को ऐसे लड़ते देखकर वहां मौजूद सदस्य हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो से इतना तो साफ है कि माहिरा, पारस और शहनाज के बीच लव ट्रायंगल को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पारस ने जब पहली बार माहिरा से प्यार को स्वीकार किया था तो उस पर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने बयान भी दिया था।
इंडिया फोरम वेबसाइट से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा था- 'पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है । मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं। मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है। लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती हूं।'
फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे मशहूर गुलाटी? वायरल हो रहीं सुनील ग्रोवर की तस्वीरें