फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शो से निकलते ही सनी लियोनी के साथ रोमांस करेंगे आसिम ? फिल्म ऑफर को लेकर आई बड़ी खबर

Fri, 24 Jan 2020 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 24 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Asim Riaz may seen in mahesh bhatt film with Sunny Leone
Sunny Leone, Asim Riaz - फोटो : amar ujala

छोटे पर्दे के रियलिटी बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी बदल जाती है। इस शो से बाहर होने के बाद बॉलीवुड के कई कंटेस्टेंट्स को काफी फेम मिलता है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि सलमान खान के इस शो में रहते हुए भी कई कंटेस्टेंट्स को प्रोजक्ट्स मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 के आसिम रियाज के साथ होता दिखाई दे रहा हैं। जिसकी चर्चा जोरों पर चल रही है। 

Bigg Boss 13 News Asim Riaz may seen in mahesh bhatt film with Sunny Leone
asim riaz - फोटो : social media

जी हां, मीडिया में इस तरह की खबरें जोरों पर हैं कि आसिम रियाज को फिल्म का ऑफर मिला है। उनकी फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सनी लियोनी मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन तमाम डिजिटल और सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हैं कि बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद आसिम रियाज सनी लियोनी के साथ काम करते दिखाई देंगे। 

Bigg Boss 13 News Asim Riaz may seen in mahesh bhatt film with Sunny Leone
Asim Riaz - फोटो : twitter

खबर के अनुसार आसिम महेश भट्ट की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। साथ ही इस खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि अभिनेत्री सनी लियोनी को भी बिग बॉस में रहते हुए ही महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म जिम 2 के लिए साइन कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Asim Riaz may seen in mahesh bhatt film with Sunny Leone
Asim Riaz - फोटो : social media

आपको बता दें कि आसिम रियाज बिग बॉस के चर्चित और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से हैं। आसिम के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रहा है। वैसे तो आसिम अभिनेता वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो में एक छोटे साइड रोल में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस 13 से मिल रही है। बिग बॉस में आने के बाद आसिम रियाज को लाखों-करोड़ों लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Asim Riaz may seen in mahesh bhatt film with Sunny Leone
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

आसिम रियाज बिग बॉस 13 के फिनाले के काफी करीब हैं। शो के अंदर वह अपने खेल के अलावा जबरदस्त लड़ाई-झगड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। शो के अंदर अब तक उनका सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के साथ काफी झगड़ा देखने को मिला है। इसके अलावा वह शो के अंदर हिमांशी खुराना से अपने प्यार का इजहार करने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे थे। 

पढ़ें: इन फिल्मों में नजर आई बाप- बेटों की जोड़ी, पिता के साथ के बाद भी फ्लॉप हुई रणबीर की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed