फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले से दो हफ्ते पहले बिग बॉस ने चली अपनी चाल, आसिम-विशाल के खेल का किया पर्दाफाश

Mon, 27 Jan 2020 04:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Busted of Asim Riaz and Vishal Singh front of Paras Chhabra and all housemate
Asim Riaz, Vishal Aditya Singh - फोटो : amar ujala

सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 13 का फिनाले होने में अब कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बिग बॉस 13 का खिताब जीतने की होड़ लग गई है। वहीं अब इन सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस के घर में रहना और खेल को समझना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस बीच बिग बॉस ने आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह का पर्दाफाश कर दिया है। जिसके चलते एक बार फिर से घर का माहौल बिगड़ता दिखाई दे रहा है। 

Bigg Boss 13 News Busted of Asim Riaz and Vishal Singh front of Paras Chhabra and all housemate
vishal aditya singh - फोटो : voot

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज रश्मि देसाई के सामने सभी घरवालों से अलग नॉमिनेशन पर चर्चा करते दिखाई देती हैं। इन तीनों की चर्चा का वीडियो बिग बॉस सभी घरवालों के सामने दिखा देते हैं। जिसके बाद आसिम,विशाल की लड़ाई पारस और माहिरा के साथ हो जाती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@asimriaz77.official, @vishalsingh713 aur @imrashamidesai ne ki nominations par charcha! Kya isse hoga ghar mein koi naya hungama? Watch this tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 13 News Busted of Asim Riaz and Vishal Singh front of Paras Chhabra and all housemate
asim riaz - फोटो : social media

प्रोमो में बिग बॉस सभी घरवालों से ये कहते हैं कि बिग बॉस का ये सीजन अपने 18वें हफ्ते में पहुंच गया तो ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप लोगों की इस हरकत पर भी पूर्ण विराम लगा दिया जाए। इसके बाद बिग बॉस घर में मौजूद टीवी पर विशाल और आसिम का वीडियो चलाकर दिखाते हैं जिनमें वो दोनों नॉमिनेशन पर चर्चा करते दिखाई देते हैं। आसिम कहते हैं कि जब खेलेंगे ना एक-दूसरे को टारगेट करने के लिए। इसके बाद विशाल कहते हैं कि माहिरा पारस को फसाना होगा। वीडियो में आसिम, पारस और आरती को लेकर भी चर्चा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Busted of Asim Riaz and Vishal Singh front of Paras Chhabra and all housemate
Paras Chhabra, Asim Riaz - फोटो : amar ujala

ये सब देखकर पारस बुरी तरह गुस्से में आ जाते हैं और आसिम-विशाल को जमकर सुनाना शुरू कर देते हैं। वहीं विशाल और आसिम बिग बॉस की ओर से दिखाए गए वीडियो को देखकर हंसते रहते हैं। इन दोनों से झगड़ा करते हुए माहिरा भी पारस का साथ देने लगती हैं। आसिम और विशाल से लड़ते हुए पारस बोलते हैं कि तुम दोनों को फाड़कर जाऊंगा और जीतकर भी मैं जाऊंगा। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 News Busted of Asim Riaz and Vishal Singh front of Paras Chhabra and all housemate
bigg boss 13 - फोटो : voot

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के ग्रांड फिनाले को सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए हैं। अभी घर में 8 कंटेस्टेंट बचे हैं। सबकी निगाहें इस बार के विजेता पर टिकी हैं। इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है। दर्शक शहनाज, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से किसी एक को विजेता बनते देखना चाहते हैं। तीनों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान ने शेफाली जरीवाला को घर से बेघर कर दिया।  


पढ़ें: Forgotten Army Review: प्राइम वीडियो का नए साल का पहला धमाका, जरूर देखें ये सीरीज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed