फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ सिद्धार्थ ने इस कंटेस्टेंट को पहुंचाया टॉप 4 में, अब देगा कड़ी टक्कर

Sun, 09 Feb 2020 08:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 09 Feb 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra become fourth finalist Sidharth Shukla safe him
Sidharth, Shehnaz Kaur Gill, Paras - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से महज छह दिन दूर है। घर में अब भी झगड़ा देखने को मिल रहा है। एक तरफ शहनाज सिद्धार्थ से इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने उन्हें सुरक्षित नहीं किया। वहीं दूसरी ओर आसिम सिद्धार्थ से आरती को इम्यूनिटी नहीं दिलाने पर झगड़ते दिखे। इन सबके बीच 'बिग बॉस' के खेल में घरवालों सहित दर्शकों को चौथा फाइनलिस्ट मिल गया है। 

Bigg Boss 13 Paras Chhabra become fourth finalist Sidharth Shukla safe him
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इम्यूनिटी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने पारस छाबड़ा को अपना समर्थन दिया। रश्मि ने शहनाज को और आसिम रियाज ने आरती सिंह को। हालांकि सिद्धार्थ पारस को इम्यूनिटी दिलाने में कामयाब हो गए। इस तरह से पारस छाबड़ा शो के चौथे फाइनलिस्ट बन गए हैं। पारस से पहले तीन लोग पहले ही फिनाले में पहुंच चुके थे। ये तीन कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं।

Bigg Boss 13 Paras Chhabra become fourth finalist Sidharth Shukla safe him
Asim Riaz - फोटो : twitter

पारस के अलावा इम्यूनिटी पाने की रेस में शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, माहिरा शर्मा भी थीं। ये चारों सदस्य नॉमिनेटेड थे। नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस  और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी थी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra become fourth finalist Sidharth Shukla safe him
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram

जैसे ही बजर बजा आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। सिद्धार्थ पारस को जेल से बाहर निकालते हैं। सिद्धार्थ के ऐसा करते ही पारस भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। पारस को ऐसे देख माहिरा कहती हैं- 'क्या हुआ तुझे?' जवाब में पारस कहते हैं कि 'मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra become fourth finalist Sidharth Shukla safe him
Shehnaz, Aarti and Mahira - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इम्यूनिटी पाने का ये टास्क दो दिन तक चला। आठ फरवरी को ये टास्क खत्म हुआ जिसके बाद पारस इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए। इस तरह से अब घर से बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग माहिरा शर्मा, शहनाज और आरती सिंह हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन फिनाले से महज चंद दिन पहले बाहर हो जाता है। 

Bigg Boss 13: प्रपोज डे पर हिमांशी ने आसिम को किया याद, साझा की ये खास तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed