{"_id":"5f095a7d8ebc3e63a73bdf35","slug":"bigg-boss-13-paras-chhabra-birthday-special-here-know-his-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल की उम्र में पारस छाबड़ा के पिता का हो गया था निधन, पढ़ाई छोड़ करना पड़ा था काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तीन साल की उम्र में पारस छाबड़ा के पिता का हो गया था निधन, पढ़ाई छोड़ करना पड़ा था काम
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 11 जुलाई 1990 को पारस का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल से की है। पारस की मां का नाम रूबी छाबड़ा और पिता का नाम विनय छाबड़ा है। बिग बॉस में पारस ने बताया था कि जब वो तीन साल के थे उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की। पारस अपनी मां के साथ रहते हैं।
2 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता के निधन के बाद पारस को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। 11वीं के बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और जल्द ही उन्हें एक फोटोशूट का ऑफर मिला। पारस ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2012 में एमटीवी पर प्रसारित शो स्प्लिट्सविला 5 से की थी। वो इस शो के विजेता रहे थे। इसके बाद पारस की किस्मत खुल गई और वो अन्य शो में नजर आने लगे। स्प्लिट्सविला के बाद पारस चैनल वी पर वी द सीरियल में सारा खान के साथ दिखे।
3 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
2015 में पारस ने एक बार फिर से स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया। इस बार वो सीजन आठ में कंटेस्टेंट बनकर आए। पारस ने एंड टीवी पर बढ़ो बहू और स्टार प्लस पर सीरियल आरंभ किया। उनके मुख्य सीरियल में कलीरें, कर्ण संगिनी, विघ्नकर्ता गणेश और अघोरी है। विघ्नकर्ता गणेश में उन्हें रावण के किरदार में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के अलावा पारस 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म एम 3 मिडसमर मिडनाइट मुंबई में नजर आ चुके हैं। ब्रज भूषण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पारस छाबड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें उनके साथ सारा खान, किरण कुमार और मिलिंद मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 5
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद पारस के करियर को बहुत फायदा मिला और वो रातों रात पॉपुलर हो गए। शो में रहते हुए वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर सुर्खियों में रहे। बिग बॉस के घर में पारस की नजदीकियां माहिरा शर्मा के साथ बढ़ती गईं। घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।