फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने साझा किया ये पोस्ट, बेटी पलक तिवारी ने भी किया समर्थन

Sat, 11 Jul 2020 02:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jul 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari shares cryptic post after estranged husband Abhinav Kohli accuses daughter Palak Tiwari support mom
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : Social Media

अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद गहराता जा रहा है। काफी वक्त से दोनों अलग रह रहे हैं। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। इसके बाद हाल ही में अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि श्वेता की वजह से वो अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे हैं। पति के आरोपों के बाद अब श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।

Shweta Tiwari shares cryptic post after estranged husband Abhinav Kohli accuses daughter Palak Tiwari support mom
श्वेता तिवारी - फोटो : Social Media

श्वेता तिवारी अपने पति अभिनव कोहली के बारे में कुछ भी कहने से बचती रही हैं। लेकिन पति के आरोपों के बाद श्वेता ने जो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, उसे कई लोग उनका जवाब मान रहे हैं। श्वेता ने अपनी एक मुस्कराती हुई तस्वीर साझा करते लिखा है, 'तुम उसे कभी झुका नहीं सकते।' इसके साथ ही उन्होंने अपने शो मेरे डैड की दुल्हन के किरदार के नाम पर #GuneetSikka भी लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Can Never Pull Her Down #GuneetSikka

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

Shweta Tiwari shares cryptic post after estranged husband Abhinav Kohli accuses daughter Palak Tiwari support mom
पलक तिवारी की इंस्टा स्टोरी - फोटो : Social Media

खास बात ये है कि श्वेता तिवारी की इस तस्वीर को उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी साझा किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में अपनी मां श्वेता तिवारी की इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी रानी ने यहां क्या कहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari shares cryptic post after estranged husband Abhinav Kohli accuses daughter Palak Tiwari support mom
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, पलक तिवारी, रेयांश - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि इससे पहले श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने अपने बेटे रेयांश की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं। एक महीने और 23 दिन हो गए हैं। तुम्हारी मम्मी ने हमें अलग कर दिया। अपने प्यार को शब्दों से जाहिर नहीं कर सकता। भगवान की कृपा से मैं तुम्हें जल्दी ही गले लगाऊंगा।'

विज्ञापन
Shweta Tiwari shares cryptic post after estranged husband Abhinav Kohli accuses daughter Palak Tiwari support mom
श्वेता और पलक - फोटो : social media

याद दिला दें कि हाल ही में अभिनव ने पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट अपने अकाउंट से साझा किए थे। अभिनव का आरोप था कि श्वेता के साथ घरेलू हिंसा को लेकर पलक ने जो पोस्ट किया था वो डिलीट कर दिया था। बाद में वो पोस्ट उनकी टाइमलाइन पर फिर से आ गए।

अच्छे समाज की परिभाषा बताकर ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर बोला- आपकी वजह से बॉलीवुड असुरक्षित है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed