'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार में विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली और पारस छाबड़ा पर सलमान खान भड़कते हुए नजर आए। खबर तो यहां तक है कि सलमान इतने गुस्से में आ गए कि मेकर्स को शूटिंग थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ी। माहिरा शर्मा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सलमान पारस पर गुस्सा निकालते दिखे।
Bigg Boss 13: सलमान के सामने पारस ने खोल दी मेकर्स की पोल, रियलिटी के नाम पर दिया जा रहा धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान कहते हैं कि 'इसने अपनी गर्लफ्रेंड आंकाक्षा से कहा है कि अगर थोड़ा बहुत गेम खेलूं, एक्टिंग करूं तो बुरा नहीं मानना। इसने पहले से ही ब्रिज बना लिया है, घर के अंदर आने से पहले।' सलमान के इतना कहते ही पारस भी चुप बैठने वाले नहीं थे। पारस कहते हैं कि 'सर, पहले तो क्रिएटिव को मना करो कि ये सब फैलाना बंद करे।' सलमान कहते हैं कि 'कोई क्रिएटिव नहीं है। आकांक्षा ने खुद मुझसे कहा है।'
सलमान यहां पारस की उस चिट्ठी का भी जिक्र करते हैं जो उन्होंने आकांक्षा के नाम लिखी। सलमान कहते हैं कि आपने ये चिट्ठी तब लिखी जब आप उंगली की सर्जरी कराने के लिए घर से बाहर गए थे। आपने आकांक्षा को लिखा था कि आप ये गेम के लिए कर रहे हैं और माहिरा के साथ उनका कोई रिलेशन नहीं है। जवाब में पारस स्वीकार करते हैं कि 'क्रिएटिव ने उन्हें बताया था कि माहिरा के साथ मुझे देखकर आकांक्षा अपसेट हैं। क्रिएटिव के कहने पर मैंने उसे सॉरी लिखकर भेजा था। मैंने अपने सारे सामान की लिस्ट दी थी इसके साथ ही लिखा था आई एम सॉरी। बस।' पारस के इस खुलासे के बाद सलमान कहते हैं कि 'हां वो कंटेंट मैनेजर थीं।'
बिग बॉस के कॉन्सेप्ट में कहा जाता है कि कोई भी कंटेस्टेंट जब तक खेल में होता है उसे बाहर की चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे में मेकर्स की टीम द्वारा पारस को बाहर की जानकारी देना दर्शकों को धोखे में रखने से कम नहीं है। यही नहीं पारस ने तो बकायदा अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा को मैसेज भी पहुंचाया है।
ट्विटर हैंडल द खबरी ने भी क्रिएटिव के इस तरह बाहर की चीजें कंटेस्टेंट को बताने पर सवाल उठाए हैं। द खबरी ने लिखा कि 'सर्जरी के दौरान किएटिव ने पारस को पूरे खेल के बारे में बताया। इसी तरह सिद्धार्थ शुक्ला को भी बताया गया। (आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ समय में उनके व्यवहार में किस तरह का बदलाव आया है।)'
Creatives told Paras everything during surgery and Explain the whole game.
Same Goes with Shukla (you have observed sudden Change in Behaviour.#BB13 #BiggBoss13