बिग बॉस 13 टेलीविजन का सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो है। सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज भी आते हैं जिन्हें टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान नहीं दिखाया जाता है। ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं और सोशल मीडिया पर सामने आते ही आते ही तेजी से वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।
Bigg Boss 13: बिना विग के घूम रहे थे पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा की निकली हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये वीडियो है शो के सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा का। पारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पारस बिना विग के दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कोई वीडियो बिग बॉस के घर से पहली बार सामने आया है। ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में पारस वॉशरूम एरिया में बिना विग के चल कर आते हैं। वहीं माहिरा शर्मा और बैठी रहती हैं। वीडियो में पारस के पीछे सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
Lol! Did Paras Chhabra forgot to wear his wig? #BiggBoss13 #SalmanKhan #ParasChhabra #MahiraSharma
A post shared by It's TV Time (@shiningbollywood) on
इससे पहले भी बिग बॉस में एक टास्क के दौरान पारस की विग फिसल गई थी। ये वीडियो बी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर पारस छाबड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब ये नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
वहीं बात करें बिग बॉस के घर की तो हाल ही में पारस छाबड़ा ने माहिरा से प्यार का एलान किया था। जिसके बाद अब माहिरा ने भी अपने प्यार का एलान घरवालों के सामने कर दिया है। आने वाले एपिसोड में माहिरा के इस खुलासे के बाद शहनाज और माहिरा की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी।