फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13:'वीकेंड का वार' में इस कंटेस्टेंट के बाहर जाते ही एंट्री करेंगी देवोलीना, पलट जाएगा खेल

Fri, 20 Dec 2019 05:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Dec 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee enter the house in Weekend Ka Vaar Vikas Gupta may evict
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस 'वीकेंड का वार' में धमाल होने वाला है। जहां एक ओर सलमान खान घरवालों से हफ्तेभर का हिसाब मांगेंगे तो वहीं घर में एक और सदस्य की एंट्री होने वाली है। खास बात है कि यह सदस्य तीसरी बार घर में एंट्री करेगा। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) हैं। देवोलीना घर में इस 'वीकेंड का वार' में एंट्री लेने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने शो के दौरान किया।

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee enter the house in Weekend Ka Vaar Vikas Gupta may evict
Madhurima Tuli and Vikas Gupta - फोटो : voot

विकास गुप्ता मधुरिमा तुली से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने मधुरिमा से कहा कि वो इस वीकेंड का वार घर से जाने वाले हैं। उनकी जगह देवोलीना घर में आएंगी। विकास की बात सुनकर मधुरिमा भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। विकास उन्हें कहते हैं कि 'तुम्हें मजबूत रहना होगा और अच्छे से गेम खेलना होगा।'

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee enter the house in Weekend Ka Vaar Vikas Gupta may evict
Devoleena and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

विकास के इस खुलासे से इतना तो साफ है कि देवोलीना भट्टाचार्य घर में एंट्री करने वाली हैं। देवोलीना कमर में गंभीर चोट की वजह से घर से बाहर गई थीं। शो से बाहर आते ही देवोलीना लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। साथ ही खेल पर निगाह बनाए हुए हैं। ऐसे में देवोलीना के घर में आते ही कुछ न कुछ बवाल मचना तो तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee enter the house in Weekend Ka Vaar Vikas Gupta may evict
Siddharth, Madhurima and Arhaan - फोटो : twitter

देवोलीना जब से शो में बाहर गई थीं तो विकास गुप्ता ने कहा था कि वह उनकी जगह पर कुछ दिन के लिए खेलने आए हैं। विकास गुप्ता को घर में दो हफ्ते हो गए हैं। विकास गुप्ता के बाहर जाने के अलावा इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से भी कोई बाहर जाएगा। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee enter the house in Weekend Ka Vaar Vikas Gupta may evict
arhaan khan - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक अब तक सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला और सबसे कम वोट अरहान खान को मिले हैं। ऐसे में देखना होगा कि शो से इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा। बीते हफ्ते बिग बॉस से कम वोट की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ बाहर गए थे। 

Bigg Boss 13: देर रात शहनाज ने किया ऐसा काम, तब जाकर खत्म हुई सिद्धार्थ की नाराजगी


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed