'वीकेंड का वार' में देवोलीना की घर में एंट्री होने वाली थी लेकिन शो टेलीकास्ट होने के चंद घंटे पहले खबर आई कि वह इस हफ्ते शो में एंट्री नहीं लेंगी। देवोलीना के एंट्री नहीं लेने से उनके प्रशंसक दुखी हैं। इस बीच शो में देवोलीना की एंट्री में देरी होने की असल वजह का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक देवोलीना की तबीयत और बिगड़ गई है।
Bigg Boss 13: इस वजह से शो में देवोलीना की वापसी में हो रही देरी, असली वजह आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना से जुड़ा यह खुलासा स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया। इस रिपोर्ट में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिखा है कि अभिनेत्री को दो दिनों के लिए बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। बुधवार को देवोलीना को बैक में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें इंजक्शन और पेन किलर दिए। साथ ही बेड रेस्ट की सलाह दी।
डॉक्टरों द्वारा दी गई इस सलाह के बाद देवोलीना को अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। देवोलीना को यह सर्टिफिकेट शो में जाने से पहले चैनल में जमा करना था। रिपोर्ट के मुताबिक जब तक देवोलीना चैनल में मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाती तब तक वह शो में दोबारा नहीं जा सकतीं। इसी वजह से उनकी शो में वापसी में देरी हो रही है। देवोलीना की वापसी पर ही विकास गुप्ता का शो में टिका रहना निर्भर करता है।
दरअसल, विकास गुप्ता देवोलीना के अच्छे दोस्त हैं। शो में वह देवोलीना की जगह खेलने आए हैं। देवोलीना के वापस आते ही वह शो से चले जाएंगे। विकास गुप्ता ने यह बात बिग बॉस में मधुरिमा तुली से भी कही थी। विकास गुप्ता मधुरिमा तुली से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने मधुरिमा से कहा कि वो इस वीकेंड का वार घर से जाने वाले हैं। उनकी जगह देवोलीना घर में आएंगी।'
विकास की बात सुनकर मधुरिमा भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। विकास उन्हें कहते हैं कि 'तुम्हें मजबूत रहना होगा और अच्छे से गेम खेलना होगा।' इस बार बिग बॉस में बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। 'द खबरी' के मुताबिक इस हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं होगा।
#WeekendKaWaar #Exclusive #eviction news
No eviction This week#Rt if you happy#comment your reaction#SalmanKhan Decided to complete shoot today it self.
What a spirit of work.
Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले