फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस की इस हरकत पर भड़के सलमान खान, कहा- 'अंदर आकर बताऊं क्या'

Sun, 19 Jan 2020 10:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan angry on paras chhabra behaviour
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार ड्रामा से भरपूर रहा । सलमान खान ने पारस छाबड़ा की जमकर क्लास लगाई । सलमान ने पारस से कहा कि एक तरह घर के बाहर आपकी गर्लफ्रेंड है और दूसरी तरफ आप माहिरा के साथ रिश्ता बढ़ा रहे हैं । इसके अलावा पारस को इसलिए भी डांटा क्योंकि उन्होंने शहनाज के पिता के बारे में अपशब्द कहे थे । 

 

bigg boss 13 salman khan angry on paras chhabra behaviour
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान ने पारस से कहा कि आपकी मां ने कहा कि 36 आएंगी और 36 जाएंगीं । ये किसके लिए था । तब पारस ने सफाई देते हुए कहा, 'ये स्लोगन मेरी टीशर्ट पर छपा था । मां ने मुझे समझाने के लिए ऐसा कहा । उन्होंने कहा कि बाहर ये सब देखने में अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए अपना गेम खेेलो । गॉड फादर ना बनो ।'

bigg boss 13 salman khan angry on paras chhabra behaviour
bigg boss 13 - फोटो : voot
फिर सलमान ने आकांक्षा का जिक्र किया। सलमान ने पूछा आपके जूते, कपड़े, परफ्यूम और अन्य सामान कौन भिजवाता है। तब पारस कहते हैं कि 'ये सब आकांक्षा करती है । लेकिन मैंने उससे कभी ये सब करने को नहीं का । वो खुद ही करती है ।' इतना ही नहीं पारस के घर से जो खाना आया था वो भी आकांक्षा ने भिजवाया था । पारस की मां ने नहीं बनाया था । 

View this post on Instagram

Jab @BeingSalmanKhan ne kiya @parasvchhabrra ka khulasa tab ho gaye woh #SalmanKhan ke saath rude! Watch this tonight at 9 PM. Anytime on @voot. @vivo_india #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan angry on paras chhabra behaviour
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

इस बात का खुलासा सलमान किया और कहा, 'आकांक्षा आपके पसंदीदा रेस्त्रां गई और वहां से सारा खाना भेजा गया ।' इसके बाद सलमान कहते हैं आपने माहिरा को प्यादा कहा । आपने पर्ल से कहा था कि आप ये सब गेम के तहत कर रहे हैं । तब पारस कहते हैं कि ये सब क्रिएटिव टीम की तरफ से अफवाहें फैलाई जा रही हैं । मैंने माहिरा को कोई प्यादा नहीं बोला । 

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan angry on paras chhabra behaviour
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

फिर सलमान ने कहा कि आपने आकांक्षा को एक लेटर भी भेजा था और उसमें आई एम सॉरी भी लिखा था । तब पारस ने कहा, 'हां क्रिएटिव ने कहा था कि वो बहुत परेशान है । उसे सॉरी बोल दो तो मैंने उल्टे हाथ से सॉरी लिख दिया था ।' सलमान, पारस पर एक के बाद एक इल्जाम लगाते हैं जिससे पारस नाराज होते हैं और उनकी आवाज भी ऊंची हो जाती है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed