फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: एक दिन में ऐसे पूरे हफ्ते के एपिसोड देखते हैं सलमान, कड़ी जांच के बाद लगाते हैं क्लास

Mon, 27 Jan 2020 06:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan reveal how he watch all episodes of this show before weekend ka vaar
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

अभिनेता सलमान खान फिल्मों के अलावा अपने छोटे पर्दे के शोज की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह लंबे समय से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस का 13वां सीजन है। बाकि सीजन की तरह बिग बॉस 13 भी काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं जब सलमान खान इसके वीकेंड का वार में आते हैं तो दर्शकों का उत्साह हो और भी बढ़ जाता है। वीकेंड का वार में सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाते हैं। 

Bigg Boss 13 Salman Khan reveal how he watch all episodes of this show before weekend ka vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान पूरे हफ्ते के शो की अच्छे से जांच-पड़ताल करने के बाद कंटेस्टेट्स की क्लास लगाते हैं। ऐसे में सलमान खान ने खुलासा किया है कि वह किस तरह से बिग बॉस के पूरे हफ्ते के एपिसोड्स की जांच-पड़ताल करते हैं। दरअसल इस बार हुए बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे। यहां सभी ने सलमान खान के साथ काफी मस्ती भी है। इस दौरान वरुण धवन ने सलमान खान ने पूछा की वह बिग बॉस के सभी एपिसोड्स कैसे देखते हैं। 

Bigg Boss 13 Salman Khan reveal how he watch all episodes of this show before weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

वरुण धवन के सवाल पर सलमान खान ने कहा कि 'पहले तो हर एपिसोड मैं देखता हूं। कई बार ऐसा होता है कि इतनी सारी बातें इकट्ठी होती हैं कि कौन किसको गालियां दे रहा है, किसपर चिल्ला रहा है, इतने सारे ट्रैक्स होते हैं कि मजबूरी में मुझे एक और बार देखना पड़ता है।' इसके बाद वरुण सलमान से पूछते हैं कि, 'आप यहां कब-कब आते हैं?' जिसपर सलमान ने कहा, 'ज्यादतर एक रात पहले आता हूं और इनका लाइव भी देख लेता हूं और फिर हर चीज रिवाइज भी कर लेती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan reveal how he watch all episodes of this show before weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

इसके अलावा वरुण धवन ने सलमान खान से बिग बॉस 13 को लेकर और भी ढेर सारी बाते कीं। बात करें बिग बॉस 13 की तो सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 13 का फिनाले होने में अब कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बिग बॉस 13 की ट्रोफी जीतने की रेस शुरू हो गई है। वहीं अब इन सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस के घर में रहना और खेल को समझना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan reveal how he watch all episodes of this show before weekend ka vaar
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के ग्रांड फिनाले को सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए हैं। अभी घर में 8 कंटेस्टेंट बचे हैं। सबकी निगाहें इस बार के विजेता पर टिकी हैं। इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है। दर्शक शहनाज, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से किसी एक को विजेता बनते देखना चाहते हैं। तीनों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान ने शेफाली जरीवाला को घर से बेघर कर दिया।  

पढ़ें: Bigg Boss 13: फिनाले से दो हफ्ते पहले बिग बॉस ने चली अपनी चाल, आसिम-विशाल के खेल का किया पर्दाफाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed