फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: अभी से अश्लीलता की हदें पार, बेड शेयरिंग-मुंह से टास्क, आधी रात को भी बोल्ड डांस

Wed, 02 Oct 2019 11:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 02 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show know all about contestants and task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के सीजन 13 में अश्लीलता की हदें ग्रैंड प्रीमियर से ही पार होने लगी थीं। पहले दिन घर की मालकिन अमीषा पटेल ने राशन वाले टास्क में इसमें और इजाफा कर दिया। दूसरे दिन भी ऐसा ही कुछ फिर होने वाला है। लड़कियों को अब लड़कों को दिल देना होगा। पांच लड़के हैं और आठ लड़कियां। जाहिर है कि तीन लड़कियों का दिल टूटेगा। इससे पहले 'बिग बॉस' के बीएफएफ (बेड फ्रेंड फोरेवर) कांसेप्ट ने भी अश्लीलता को बढ़ावा ही दिया।

Bigg Boss 13 Salman Khan show know all about contestants and task
Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT

'बिग बॉस' के प्रीमियर में ही गर्ल्स कंटेस्टेंट को साफ तौर पर कह दिया गया कि उन्हें अपना बिस्तर लड़कों के साथ शेयर करना होगा। सभी प्रतियोगियों को विभिन्न रंग के बैंड दे दिए गए। उसके रंग के आधार पर उनके बेड पार्टनर तय हुए। शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बेड साझा कर रहे हैं। शहनाज सिद्धार्थ डे के साथ, माहिरा शर्मा और असीम रियाज के साथ, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य के साथ पारस छाबड़ा, दलजीत कौर के साथ अबु मलिक और कोएना मित्रा शेफाली बग्गा के साथ बेड साझा कर रही हैं।

Bigg Boss 13 Salman Khan show know all about contestants and task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

घर की मालकिन अमीषा पटेल घर में जाते ही घर के सभी सदस्यों से कहती हैं कि अगर राशन चाहिए तो काम तो करना पड़ेगा। उन्होंने सदस्यों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी को राशन की एक-एक चीज मुंह में रखकर एक दूसरे को पास करना था। एक अंडे को पास करते समय सिद्धार्थ डे और शहनाज के होंठ भी टकराने से बचे। इस टास्क से समझा जा सकता है कि टीआरपी हासिल करने के लिए 'बिग बॉस' के मेकर्स सभी हथकंडे अपनाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show know all about contestants and task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पहले दिन ही देर रात अमीषा फिर डांस परफार्मेंस देती दिखीं। इसके अलावा एक और टास्क हुआ। इस टास्क का नाम था 'घर की मालकिन चाहती हैं'। इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट को अपने में से किन्ही दो लड़कों का चुनाव करना था। लड़कियों ने अबु मलिक और असीम को चुना। टास्क के नियम के मुताबिक लड़कों को शर्ट उतारनी थी और उनके शरीर पर लिपस्टिक से जो भी उनकी आदत पसंद नहीं आई उसको लिखना था। टास्क के आखिर में जिस पुरुष कंटेस्टेंट की भागीदारी कम थी उसे अमीषा ने दो काले दिल दिए। यह दिल सिद्धार्थ डे और असीम को मिला। इस काले दिल का नुकसान कंटेस्टेंट को क्या होगा यह आगे पता चलेगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show know all about contestants and task
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

दूसरे दिन के प्रोमो में एक टास्क की भी झलक दिखाई गई है, जिसमें घर की लड़कियों को लड़कों को दिल देना होगा और उन्हें उनके दिल को रखने के लिए मनाना होगा। मजे की बात यह है कि घर में लड़के सिर्फ 5 हैं और लड़कियां आठ। ऐसे में किसी न किसी का तो दिल टूटेगा ही, दिल टूटने पर लड़कियों की क्या प्रतिक्रिया होगी यह देखने वाली बात होगी। कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों को बिग बॉस में अश्लीलता की हदें ऐसे ही पार होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: दो लड़कियों के साथ बेड शेयर करेगा ये कंटेस्टेंट, जानें किसका पार्टनर कौन?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed