'बिग बॉस 13' इस बार सही में टेढ़ा है। शो के प्रीमियर पर ही सभी 13 हस्तियों को उनके बेड पार्टनर दे दिए गए थे। यानी कि घर के सभी सदस्यों को खुद अपने पार्टनर को चुनने का हक नहीं दिया गया। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है। दिलचस्प बात है कि पार्टनर को Bed Friend Forever कहा गया। खास बात है कि इस बार लड़कियों को लड़कों के साथ भी बिस्तर साझा करना पड़ रहा है। जानिए 'बिग बॉस 13' में कौन सा सितारा किसके साथ बेड साझा कर रहा है।
Bigg Boss 13: दो लड़कियों के साथ बिस्तर शेयर करेगा ये कंटेस्टेंट, जानें किसका बेड पार्टनर कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई- सिद्धार्थ शुक्ला
शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बेड साझा कर रहे हैं। हालांकि रश्मि को सिद्धार्थ के साथ बेड साझा करने में आपत्ति भी हुई थी। घर में जैसे ही सिद्धार्थ ने एंट्री ली तो रश्मि ने कहा कि क्या हम एक ही बेड पर सोएंगे। रश्मि ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तब सिद्धार्थ ने कहा कि ये बिग बॉस का नियम है और ऐसा करना पड़ेगा।
शहनाज- सिद्धार्थ डे
शहनाज घर में मस्त मौला अंदाज से धीरे-धीरे लोगों का दिल जीत रही हैं। शहनाज बिग बॉस में सिद्धार्थ डे के साथ बेड साझा कर रही हैं। पहले दिन ही सिद्धार्थ के खर्राटे से घरवाले परेशान हो गए थे।
माहिरा शर्मा- असीम रियाज
माहिरा शर्मा और असीम रियाज एक साथ बेड साझा कर रहे हैं। माहिरा ने शो की शुरुआत में ही असीम को भाई बोल दिया था।
आरती सिंह, पारस छाबड़ा और देवोलीना भट्टाचार्य
13 हस्तियों में से सिर्फ ये तीन हस्तियां हैं जो एक साथ बेड साझा कर रहे हैं। शो में दिखाया गया है कि पारस दोनों लड़कियों के साथ बेड शेयर करने को लेकर मस्ती करते हुए भी नजर आए।