'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सभी सदस्यों का घर में पहला दिन कैसे बीता और उन्होंने किस तरह के टास्क किए। यह सब अगर आप मिस कर गए हैं तो यह खबर आपको 'बिग बॉस' के सभी कंटेस्टेंट के पहले दिन का पूरा लेखा जोखा देगी। जानिए 'बिग बॉस' का पहला दिन 13 हस्तियों का किस तरह से बीता।
Bigg Boss 13: अमीषा ने पहले दिन करवाए 'गंदे' टास्क, मुंह से उठवाया सामान, दो के उतरवाए कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में एंट्री लेते ही खर्राटे से परेशान हुए घरवाले
घर में सभी कंटेस्टेंट को उनके पार्टनर के साथ बिस्तर साझा करना था। जैसे ही सभी सोने के लिए जाते हैं तो घर के सभी सदस्य उठकर बैठ जाते हैं। दसअसल, सिद्धार्थ डे जोर-जोर से खर्राटे ले रहे होते हैं। सिद्धार्थ के खर्राटे की आवाज से घरवाले परेशान हो जाते हैं।
भिड़े असीम रियाज और पारस छाबड़ा
असीम रियाज कश्मीर से है और वो पंजाबी रैप से घर के सदस्यों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक पारस राज्य और भाषा को लेकर भड़क गए। कृष्णा की बहन आरती ने सभी को समझाया कि वो उन्हें को पंजाबी में रैप सुना रहे थे तभी अचानक पारस ने ये तक कह दिया कि असीम ने साउथ अफ्रीका से अंग्रेजी सीखी है जिसे वो यहां दिखा रहे हैं। इससे पहले भी दोनों का झगड़ा हो गया था।
राशन के लिए घर की मालकिन अमीषा ने करवाया अजीब टास्क
घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha patel) हैं। अमीषा पटेल घर में जाते ही घर के सभी सदस्यों से कहती हैं कि अगर राशन चाहिए तो काम तो करना पड़ेगा। उन्होंने सदस्यों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी को राशन की एक-एक चीज मुंह में रखकर एक दूसरे को पास करना था। इस टास्क के दौरान घरवालों न खूब मस्ती की। वहीं टास्क के बाद कुछ कंटेस्टेंट एक दूसरे की शिकायत करते भी नजर आए। टास्क के बाद रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा एक दूसरे से कहती हैं कि किसी के मुंह से बहुत बदबू आ रही थी।
पूल में अमीषा पटेल ने किया डांस
अमीषा पटेल 'बिग बॉस' के घर की मालकिन हैं। लिहाजा उन्होंने घरवालों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए एक डांस परफॉर्मेंस देर रात की।