'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Bigg Boss 13 के धमाकेदार आगाज से TRP में कपिल शर्मा के उछाल तक, टीवी की हफ्तेभर की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हो गया बिग बॉस 13
'बिग बॉस 13' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में 13 हस्तियों ने शिरकत की। इन सितारों में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, सिद्धार्थ डे, माहिरा शर्मा, असीम रियाज , आरती सिंह, पारस छाबड़ा ,देवोलीना भट्टाचार्य ,कोएना मित्रा और शेफाली बग्गा के नाम शामिल है।
टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। वहीं दर्शक लंबे समय से दयाबेन को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार कर रहे इन फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन यानि दिशा वकानी शो में कमबैक कर रही हैं।
केबीसी 11: मुंबई के चोर बाजार से आए कंटेस्टेंट से नाराज हुए अमिताभ
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में इस हफ्ते के पहले दिन महाराष्ट्र के डोंबीवली से आए मुस्तफा परदावाला हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। मुस्तफा एक बिजनेसमैन हैं। मुस्तफा ने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर मुस्तफा ने बताया कि वो फिल्में नहीं देखते हैं इसलिए पता नहीं है। जिस पर अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'ये सही बात नहीं है। इससे ही हमारी रोजी रोटी चलती है।' उन्होंने मुस्तफा को फिल्में देखने की सलाह दी।
टीवी की दुनिया में किस सीरियल ने बाजी मारी और कौन सा सीरियल पीछे रह गया इसके लेखे जोखे की जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट को बार्क इंडिया ने जारी किया है। इस रिपोर्ट को देखकर कपिल शर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वहीं बीते कई हफ्तों से नंबर एक पर बरकरार सीरियल इस हफ्ते एक पायदान नीचे पहुंच गया है। देखिए एक से पांच तक सीरियल्स की लिस्ट।
टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कौन बनेगा करोड़पति
4. द कपिल शर्मा शो
5. कुमकुम भाग्य