फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: इन चार अभिनेत्रियों को प्यार में मिला 'धोखा', जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

Wed, 02 Oct 2019 11:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Oct 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show these 5 contestants nominate this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' पहले ही एपिसोड में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा हालांकि राशन को लेकर हुए टास्क के बाद सोशल मीडिया पर शो को ट्रोल भी किया गया। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें कई कंटेस्टेंट को झटका मिला।

bigg boss 13 salman khan show these 5 contestants nominate this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ डे और असीम रियाज को अमीषा पटेल ने ब्लैक हॉर्ट दिया था जिसकी वजह से वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दूर रहे। सबसे पहले लड़कियों को टास्क दिया गया। जिसमें लड़कियों को पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक में से किसी एक को दिल के आकार का कुशन देना था। इसके साथ ही 'बिग बॉस' ने शर्त रखी कि आपको दिल उसको ही देना पड़ेगा जिससे आपका कनेक्शन हो।

bigg boss 13 salman khan show these 5 contestants nominate this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

टास्क के दौरान दलजीत, रश्मि, कोएना, शेफाली और माहिरा शर्मा ने पारस को अपना दिल दिया। वहीं आरती और देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना दिल दिया जबकि शहनाज गिल ने अबु मलिक को अपना दिल दिया। ऐसे में शहनाज सबसे पहले सुरक्षित हो गईं क्योंकि अबु मलिक के पास सिर्फ एक ही दिल था। वहीं पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा शर्मा और आरती सिंह को सुरक्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show these 5 contestants nominate this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

इस तरह देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं। नॉमिनेशन के दौरान पारस ने कहा कि 'शेफाली हमेशा रोती रहती हैं और मुझे रोंदू लोग नहीं पसंद हैं।' ये बात शेफाली को बिलकुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show these 5 contestants nominate this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

नॉमिनेशन टास्क के बाद इस हफ्ते सभी लड़के सुरक्षित हैं। अब देखना होगा कि दर्शक पांचों नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से किसे सुरक्षित रखते हैं और किसे बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

बिग बॉस 13' के लिए देवोलीना भट्टाचार्य ने ऐसे की तैयारी, इंटरव्यू में किया खुलासा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed