कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में पंजाब के बल्ताना के रहने वाले अभिषेक झा हॉट सीट पर पहुंचे। अपने इंट्रो वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उन्हें बचपन से हकलाने की समस्या थी। जिसकी वजह से स्कूल में बच्चे उनका मजाक बनाते थे। अभिषेक साफ बोलने के लिए लगातार मेहनत करते रहे जिसमें वो सफल रहे। उनके प्रयासों को देखते हुए अमिताभ ने कहा कि आप अपने आत्मविश्वास की वजह से समस्या से उबरने में कामयाब रहे। बता दें कि अभिषेक सेल्स की जॉब करते हैं।
केबीसी 11: सेना से जुड़े इस सवाल के साथ कंटेस्टेंट ने जीते लाखों रुपये, क्या आप जानते हैं जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में पहुंचे अभिषेक ने कहा कि 'मैं यहां आपसेे एक सवाल पूछना चाहता हूं।' अमिताभ कहते हैं कि 'आप पूछ लीजिए।' अभिषेक ने बिग बी से पूछा- 'भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर एक फिल्म आई थी बॉम्बे टॉकीज। उसमें आपने अपना ही रोल निभाया था। सीन में एक फैन आपके घर टैक्सी से आता है जिसके बदले टैक्सी वाला उससे पांच हजार लेता है तो क्या सच मेें स्टेशन से आपके घर जाने के पांच हजार लगते हैं?' अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'बड़े शहरों में दूर-दूर जाना पड़ता है तो कई बार टैक्सी वाले इतने रुपये ले लेते हैं।' इसके आगे अभिषेक बताते हैं कि 'फिल्म में टैक्सी वाला कहता है कि अगर खान, कपूर के यहां जाते तो पांच सौ रुपये में छोड़ देता लेकिन अमिताभ बच्चन के घर जाने के पांच हजार ही लगते हैं।' अभिताभ यह सुनकर हंसने लगते हैं।
शो में अमिताभ ने अभिषेक से ये सवाल पूछे-
सवाल: इनमें से कौन सा मुहावरा किसी की खुशी में बाधा डालने के लिए किया जाता है?
जवाब: कबाब में हड्डी
सवाल: इनमें से कौन सी वस्तु 'दुनाली' यानी दो 'नली वाले' प्रकार में भी उपलब्ध होती है?
जवाब: बंदूक
सवाल: इनमें से कौन सा शब्द फुटबॉल के खेल से सम्बंधित नहीं है?
जवाब: ड्रैग फ्लिक
सवाल: भारतीय कानून प्रणाली में 'अग्रिम', 'अंतरिम' और 'नियमित' इनमें से किसके प्रकार हैं?
जवाब: जमानत
सवाल: इनमें से कौन सा नंबर सबसे ज्यादा अंकों का होता है?
जवाब: आधार नंबर
सवाल: इस वीडियो क्लिप में कौन से लेखक नजर आ रहे हैं?
जवाब: अमीष त्रिपाठी
अभिषेक को इस सवाल का जवाब कन्फर्म नहीं था लेकिन तुक्का लगाकर भी उन्होंने सही जवाब दिया जबकि उनकी चारों लाइफलाइन थी।
सवाल: इस गाने से गायिका को पहचानिए।
जवाब: नेहा कक्कड़
सवाल: यह लोगो जिस बैंक का है वह मुख्य रूप से इनमें से किनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखता है?
जवाब: कृषि और ग्रामीण विकास