'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क का पहला दिन धमाकेदार रहा। इस टास्क में घरवालों का असली रंग सबके सामने ला दिया। इसके साथ ही उन दो कंटेस्टेंट की भी बातचीत करवा दी जिन्हें शो के दौरान एक दूसरे से कम बात करते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि यह सब तब हुआ जब टास्क के दौरान शेफाली बग्गा आरती सिंह पर निजी कमेंट कर रही थीं। जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं।
Bigg Boss 13: आरती के रोते ही भड़क उठे सिद्धार्थ शुक्ला, टास्क के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टास्क के बाद सिद्धार्थ शुक्ला, कोएना मित्रा और आरती सिंह एक साथ बैठे हुए थे। तभी सिद्धार्थ आरती से कहते हैं कि 'बाद में तो रोने का मतलब मुझे बिल्कुल समझ में ही नहीं आया। कुछ भी बोला तुम्हें उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए था।' जवाब में आरती कहती हैं- 'मैं उस वक्त बहुत भावुक हो गई थी। मैंने सोचा नहीं था कि वह यह सब बोलेंगे कि तुम्हारी शादी हो गई थी और तलाक भी हो गया।'
इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तुम रोने क्यों लगीं? तुम ऐसे रो रही थीं कि जैसे हार गई हो। यह बहुत ही गलत था। मेरे हिसाब से तो वह जीत गई अगर उसने तुमको रुला दिया। साधारण सी बात सुनकर तो वैसे भी कोई उठने नहीं वाला। तुमको रुला दिया मतलब कि तुम हार गई।' दरअसल, 'बीबी हॉस्पिटल' टास्क के दौरान आरती सिंह को शेफाली बग्गा और शहनाज ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
टास्क में शेफाली और शहनाज को कान की तकलीफ का इलाज अपनी बातों से करना था। इस दौरान शेफाली ने आरती पर निजी कमेंट किए। शेफाली ने कहा- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच? सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ? बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके साथ ही शेफाली ने आरती से तलाक को लेकर भी सवाल किया था। वहीं शहनाज उनके चेहरे को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हुए नजर आईं।
शेफाली के यह कहने के बाद आरती उस वक्त भी रोईं। इसके बाद जैसे ही टास्क खत्म हुआ आरती बॉथरूम में खुद को बंद करके भी खूब रोईं। बॉथरूम में आरती के साथ रश्मि भी थीं। रश्मि को भी शेफाली ने अपना निशाना बनाया था जिसके बाद वह भी रोती हुई नजर आईं।
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: Kiss के लिए शहनाज के पीछे पड़े दो कंटेस्टेंट, सिंगर ने रखी ये शर्त