फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की क्लास लगाने पर मेकर्स ने एडिट किया सलमान का सीन, सबूत भी देख लें!

Mon, 23 Dec 2019 01:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Dec 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla over rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में बीते हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जमकर झगड़ा हुआ। वीकेंड का वॉर में भी सलमान के सामने इस मुद्दे को उठाया गया। सिद्धार्थ ने ऐसे कई कमेंट किए जिन पर रश्मि देसाई ने आपत्ति जताई। एक टास्क के दौरान आसिम और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हो रही होती है इसी बीच रश्मि ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि उसकी तबीयत अब ठीक है। वो भी टास्क कर सकता है। रश्मि के इतना कहते ही सिद्धार्थ आसिम की ओर इशारा करके कहते हैं कि 'ये आपकी नौकरानी हैं क्या?' सिद्धार्थ यही नहीं रुकते बात बढ़ते-बढ़ते वो रश्मि पर कमेंट करते हैं कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।'

bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla over rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : social media

वीकेंड का वॉर एपिसोड के दौरान रश्मि सलमान खान से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ उन्हें लगातार 'ऐसी लड़की', 'ऐसी लड़की' बोल रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।' सिद्धार्थ की इन बातों को सुन सलमान भी भड़क जाते हैं। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सिद्धार्थ पर भड़कने के दौरान क्रिएटिव टीम सलमान के पास आती है और उन्हें रोक देती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कब सलमान को रोक दिया जाता है।

bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla over rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla over rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : social media

'द खबरी' ने इससे पहले भी एक ट्वीट था। इस ट्वीट के अनुसार- 'सलमान खान जब सिद्धार्थ शुक्ला पर रश्मि से किए बर्ताव पर गुस्सा होते हैं तो क्रिएटिव टीम उन्हें ऐसा करने से रोकती है। हो सकता है कि दर्शकों को सलमान की क्रिएटिव टीम द्वारा हुई ये बातचीत नहीं दिखाई जाए।' 

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla over rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

22 दिसंबर को कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो जारी किया था। जब सिद्धार्थ और रश्मि के झगड़े को सलमान खान स्टेज से देख रहे होते हैं तभी कई लोग सलमान के आस-पास खड़े हो जाते हैं। प्रोमो में भले ही ये सीन दिखाया गया हो लेकिन टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान ये सीन एडिट कर दिया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@realsidharthshukla aur @imrashamidesai ke jhagde ne kiya @beingsalmankhan ko kaafi upset. Dekhiye aaj raat 9 baje. Anytime on @voot. @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed