फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि-आरती को हराने के लिए हद से गुजर जाएंगी ये दो कंटेस्टेंट, गोविंदा की भांजी को देखकर आएगा तरस

Wed, 02 Oct 2019 07:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 02 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga Shehnaz Kaur Gill targets Aarti Singh Rashami Desai on luxury task
Aarti Singh and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस' सीजन 13 में अब तक आपने छोटे-छोटे झगड़े देखे होंगे लेकिन अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी धमक कई हफ्तों तक सुनाई देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' का पहला साप्ताहिक कार्य घरवालों को दिया जाएगा। इस दौरान 'बिग बॉस' की महिला कंटेस्टेंट टास्क के दौरान अपने मन की भड़ास निकालते हुए नजर आएंगी। इस बात का सबूत हाल ही में आया प्रोमो वीडियो है। 

Bigg Boss 13 Shefali Bagga Shehnaz Kaur Gill targets Aarti Singh Rashami Desai on luxury task
Aarti Singh and Rashami Desai - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। ट्वीट में लिखा है- 'शेफाली बग्गा और शहनाज गिल करेंगी कान की तकलीफ का इलाज। मरीजों पर इनकी बातों का असर देखिए आज रात।' वीडियो में दिखाया गया है 'बिग बॉस' इस टास्क के बारे में घर के सदस्यों को बता रहे हैं। वीडियो में 'बिग बॉस' कह रहे हैं कि 'ऑन ड्यूटी स्टॉफ हैं शेफाली बग्गा और शहनाज गिल। इन्हें इलाज करना है कान की तकलीफ का।' 

Bigg Boss 13 Shefali Bagga Shehnaz Kaur Gill targets Aarti Singh Rashami Desai on luxury task
Aarti Singh - फोटो : twitter

बिग बॉस आगे कह रहे हैं- 'आप मरीजों की तकलीफों का इलाज अपनी बातों से करेंगे। जैसे ही 'बिग बॉस' यह कहते हैं टास्क शुरू हो जाता है। सबसे पहले मरीज की कुर्सी पर आरती सिंह और रश्मि देसाई बैठती हैं। जिनका इलाज शेफाली और शहनाज कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि आरती सिंह को सबसे पहले शेफाली और शहनाज अपना निशाना बनाती हैं। यह दोनों आरती को जमकर खरी-खोटी सुना रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga Shehnaz Kaur Gill targets Aarti Singh Rashami Desai on luxury task
Shehnaz and Shefali Bagga - फोटो : twitter

शेफाली आरती को सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती है। शेफाली कह रही हैं- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच? सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ? बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके साथ ही शेफाली वीडियो में आरती के तलाक को लेकर भी सवाल पूछ रही हैं। वहीं शहनाज उनके चेहरे को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हुए नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga Shehnaz Kaur Gill targets Aarti Singh Rashami Desai on luxury task
Shefali Bagga ,Shehnaz Kaur , Aarti - फोटो : twitter

वीडियो में आरती सिंह रोती हुई नजर आ रही हैं। आरती के बाद शेफाली और शहनाज रश्मि देसाई को निशाना बनाती हैं। शेफाली रश्मि से कह रही हैं 'क्या तुम इसे रोते हुए देखती रहोगी?' वहीं शहनाज वीडियो में अपने आपको मारती हुई दिखाई दे रही हैं।  

यह भी पढ़ें:- जानिए, चौथे हफ्ते में क्या होने वाला है? सलमान के बाद Bigg Boss कंटेस्टेंट्स को अभी से डरा रहे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed