{"_id":"5e4a328d8ebc3ee5ff245d50","slug":"bigg-boss-13-shilpa-shinde-reveals-why-she-break-up-with-sidharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से हुआ था शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ शुक्ला का ब्रेकअप, पुलिस में शिकायत भी करवाई थी दर्ज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस वजह से हुआ था शिल्पा शिंदे और सिद्धार्थ शुक्ला का ब्रेकअप, पुलिस में शिकायत भी करवाई थी दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो खत्म होने के बाद भी वो चर्चा में बने हुए हैं। फिनाले से पहले 'बिग बॉस 11' की विजेता और अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला का एक ऑडियो क्लिप लीक किया था, जिसमें दोनों फोन पर बातें कर रहे हैं। शिल्पा ने दावा किया कि दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे।
2 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla
- फोटो : social media
शिल्पा ने खुलासा किया कि 'रिलेशनशिप में रहते हुए सिद्धार्थ अक्सर बहुत गुस्सा हो जाता था। कई बार मेरे साथ मारपीट की है।' शिल्पा ने बताया कि 'हम लोग फैमिली फ्रेंड थे। साल 2010-11 में हम मिले थे। मैं भी उन लड़कियों की कैटिगरी में हूं जिसे सिद्धार्थ ने डेट किया है।'
3 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla
- फोटो : social media
शिल्पा ने आगे कहा कि 'सिद्धार्थ के साथ मेरा रिश्ता बहुत बुरा था। सिद्धार्थ अपनी पर्सनालिटी बिग बॉस में दिखा चुका है। रिलेशनशिप में रहते हुए वो काफी पजेसिव था। शुरुआत में ये चीजें अच्छी लगती हैं। ऐसा लगता है कि कोई आपसे बहुत प्यार करता है लेकिन बाद में इसी से चीजें बिगड़ने लगती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
शिल्पा कहती हैं, 'कई बार मैं सिद्धार्थ का फोन नहीं उठा पाती थी तो वो मुझे उल्टी सीधी बातें करने लगता था। अगर मैं उन सवालों के जवाब नहीं देती थी तो मुझे थप्पड़ मारता था। मुझे गालियां सुननी पड़ती थी। उसने मुझे एसिड अटैक की धमकी भी दी थी। उसने कहा था कि मुझे छोड़कर दिखाओ तुम्हारे मुंह पर एसिड फेंक दूंगा। मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shinde
शिल्पा ने बताया कि 'सिद्धार्थ का गुस्सैल और हिंसक रवैये को देखकर मैं चुप नहीं बैठने वाली थी। मैंनेे पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई हुई है। बहुत मुश्किलों से मैं उस रिश्ते से बाहर आई। मैंने सिद्धार्थ की मां से भी बात की थी। उनसे कहा था कि मैं ये बात काफी आगे लेकर जाऊंगी। मैं किसी से डरती नहीं हूं। थोड़ी सी भी शर्म हो तो सिद्धार्थ को ये सब बंद करने के लिए कहें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।