'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में प्यार की शुरुआत हो चुकी है। घर के अंदर बहुत सारे कंटेस्टेंट इस उम्मीद में आए थे कि उनके सच्चे प्यार की तलाश घर के अंदर शायद पूरी हो जाए। ऐसे में 'बिग बॉस' के घर में दो ऐसे दिल करीब आ रहे हैं जो एक ही शो में पति-पत्नी का किरदार निभा चुके हैं। यह दोनों कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मि और सिद्धार्थ की नजदीकियां बढ़ रही हैं।
तीसरे दिन Bigg Boss 13 में शुरू हुआ रोमांस, बेड शेयर करते-करते करीब आ गए ये दो कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' में एक अक्टूबर को दिखाया गया था कि रश्मि, पारस और आरती सिंह से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपने दिल की बात कही थी। रश्मि ने इन दोनों से कहा था- 'शो में हम दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था लेकिन दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। वह मेरा बेड फ्रेंड फॉरेवर है और ख्याल भी रखता है।' दिलचस्प बात यह है कि शो में अभी तक रश्मि और सिद्धार्थ के बीत बातचीत ज्यादा नहीं हुई है।
'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और रश्मि एक साथ समय बिता रहे हैं। यहां तक कि रश्मि दलजीत कौर से यह कह रही हैं कि 'इसे कोई ना कोई मिल ही जाता है, हमको कोई क्यों नहीं मिलता?'
.@TheRashamiDesai aur @sidharth_shukla ke beech badh rahi hai nazdikiyan
To know what's brewing between them, watch #BiggBoss13 tomorrow at 10.30 PM!#BiggBoss #BB13 @BeingSalmanKhan @Vivo_India pic.twitter.com/PLYu8fQLM8
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' में आने से पहले रश्मि और सिद्धार्थ सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे। 'बिग बॉस' में यह दोनों बेड साझा कर रहे हैं। हालांकि रश्मि को सिद्धार्थ के साथ बेड साझा करने में आपत्ति भी हुई थी। घर में जैसे ही सिद्धार्थ ने एंट्री ली थी तो रश्मि ने कहा था- 'क्या हम एक ही बेड पर सोएंगे? रश्मि ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। तब सिद्धार्थ ने कहा कि ये बिग बॉस का नियम है और ऐसा करना पड़ेगा।'
इस बीच 'बिग बॉस 13' का एक और प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला को टास्क के दौरान टॉर्चर किया जा रहा है। इस टास्क का नाम है 'बीबी हॉस्पिटल टास्क'। वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)सबसे पहले टॉर्चर सहने के लिए बैठे। सिद्धार्थ की वैक्सिंग की गई। इसके बाद उनके ऊपर गोबर, मिट्टी और कई चीजें डाली जा रही हैं।
#BiggBoss13 ke task mein hua painful attack!
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को परेशान करने की होंगी सारी हदें पार, टॉर्चर देख रोने लगीं एक्स गर्लफ्रेंड
Kya gharwale seh paayenge ek dusre par kiye hue vaar?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/NF1DYV7wc5