फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अपनी इस हरकत पर सिद्धार्थ शुक्ला को हुआ पछतावा, रश्मि से सबके सामने मांगी माफी

Sun, 09 Feb 2020 02:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 09 Feb 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla apologize Rashami Desai after Immunity task
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के चीखने चिल्लाने की आदत से हर कोई वाकिफ है। टास्क के दौरान धक्का देने पर उन्हें 'बिग बॉस' खुद कई बार नॉमिनेट कर चुके हैं। इस बीच फिनाले से पहले घर में एक टास्क हुआ। इस टास्क में सिद्धार्थ के साथ रश्मि देसाई और आसिम रियाज थे। इस दौरान सिद्धार्थ ने ऐसी गलती कर दी जिसके बाद उन्होंने रश्मि देसाई (Rashami Desai) से माफी मांगी। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla apologize Rashami Desai after Immunity task
Bigg Boss 13 - फोटो : Voot

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को इम्यूनिटी दिलाने वाले टास्क के दौरान ये सब कुछ हुआ। इस टास्क में एक पेज पर चाबी रखी थी। चाबी उठाने के लिए बजर बजेगा। इस चाबी को सबसे पहले जो उठाएगा वो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बाहर निकाल सकता है। इस टास्क को दौरान आसिम और सिद्धार्थ का झगड़ा हुआ।

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla apologize Rashami Desai after Immunity task
Rashami, Sidharth and Asim - फोटो : twitter

शो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ बीच में खड़े थे और एक तरफ रश्मि और दूसरी तरफ आसिम। बजर बजते ही जैसे सिद्धार्थ चाबी लेने के लिए भागे तो उनका हाथ रश्मि के चेहरे पर आकर लगा। रश्मि ने बिग बॉस से शिकायत भी की थी कि उन्हें सिद्धार्थ का हाथ चेहरे पर पड़ा और दर्द हो रहा है। टास्क जैसे ही खत्म हुआ तो सिद्धार्थ रश्मि के पास आए हाथ लगने पर माफी मांगी। इसके बाद रश्मि ने कहा- 'ठीक से खेला करो।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla apologize Rashami Desai after Immunity task
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

रश्मि के इतना कहते ही उनकी और सिद्धार्थ की थोड़ी बहस भी हो गई। हालांकि बाद में दोनों शांत हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ का शहनाज से झगड़ा हुआ। शहनाज सिद्धार्थ से इसलिए नाराज थीं क्योंकि उन्होंने पारस को सुरक्षित किया। शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा- 'तू मुझे बचा लेता। अगर तू मुझे बाहर निकालना चाहता है तो ठीक है।' इसके बाद पारस से सिद्धार्थ के सामने कहती हैं- 'मैं तो बचना डिजर्व भी नहीं करती उसके नजरिए से क्योंकि वो तुझे ज्यादा अहमियत देता है।' जवाब में पारस कहते हैं- 'तुमने हमेशा उसे घर में नैतिक तौर पर समर्थन दिया लेकिन खेल में नहीं दिया।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla apologize Rashami Desai after Immunity task
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस ने आगे कहा- 'तुम हमेशा कहती हो ये तुम्हारा खेल है तो अब ये उसका खेल है। तून कौन होती है उसे रोकने वाली? क्या वो बिग बॉस तेरे लिए आया था।' पारस के बाद सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं- 'ये सब तुम्हारी चीजें होती होंगी लोगों के सामने सहानुभूति लेने की, रोने की लेकिन ये सब मेरी आदत नहीं है। अब हो गया मेरा।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'ये अपना एटिट्यूट मुझे मत दिखाया कर।'

Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इम्यूनिटी पाकर बच गए पारस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed