टीवी सीरियल 'डायन' की अभिनेत्री प्रिया बठीजा (Priya Bathija) का तीन महीने बाद तलाक हो जाएगा। प्रिया और उनके पति कवलजीत लंबे वक्त से अलग रह रहे थे। इन दोनों में एक साल से अनबन थी जिसके बाद अभिनेत्री ने अलग होने का फैसला किया। हाल ही में प्रिया ने इंटरव्यू के दौरान तलाक लेने की बात कबूली साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें बताई। प्रिया इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि ये उनकी दूसरी शादी थी।
घरेलू हिंसा का शिकार हुईं इस अभिनेत्री ने लिया बड़ा फैसला, बोलीं- 'खत्म हो जाएंगी सारी परेशानियां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए प्रिया बठीजा ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी। अभिनेत्री ने कहा- 'जून तक हम दोनों का तलाक हो जाएगा। अच्छा है, मेरी सारी परेशानियां जल्दी खत्म हो जाएंगी। अब मैं सिर्फ अपने करियर और परिवार की तरफ ध्यान देना चाहती हूं।' इसके पहले प्रिया ने इंटरव्यू में कहा था- 'ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मैं आज तलाक के बारे में बात कर रही हूं। एक लड़की जो दूसरी बार इससे गुजर रही है। मुझे अब शादी पर भरोसा नहीं रहा।'
प्रिया ने आगे कहा था, 'मैं अपना करियर बीच में रोककर शादी की वजह से रायपुर में जाकर बस गई थी। जब मैं अपने पति और उनके पेरेंट्स के साथ रायपुर जाकर रहने लगी तो पता चला कि मेरे पति मुंबई में रहना चाहते हैं। मेरी सास भी मुंबई में जाकर रहने के लिए पीछे पड़ी रहीं। हम मुंबई शिफ्ट हो गए। मैंने अपने पति के करियर को बनाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उसने इस रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया।'
अभिनेत्री ने कहा- 'मैं सिर्फ उसके लिए मुंबई आने का एक टिकट थी। मेरे तलाक लेने की सबसे बड़ी वजह घरेलू हिंसा थी। जब बात हद से ज्यादा आगे बढ़ गई तब मुझे ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत करनी पड़ी। मुझे बस इस रिश्ते में मेंटल और फिजिकल ट्रामा सहना पड़ा। जिसका सबूत मेरे मेडिकल बिल और पुलिस में दर्ज शिकायत है।'
कवलजीत से पहले प्रिया ने टीवी अभिनेता जतिन शाह के साथ साल 2009 में शादी की थी लेकिन दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। प्रिया हाल ही में टीवी शो 'डायन' में नजर आई थीं। इसके पहले वो 'सूर्यपुत्र कर्ण' में गंगा के रोल में नजर आ चुकी हैं।
Bigg Boss 13: अपनी इस हरकत पर सिद्धार्थ शुक्ला को हुआ पछतावा, रश्मि से सबके सामने मांगी माफी