फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 'संस्कारी प्ले ब्वॉय' बन पारस छाबड़ा ने बिग बॉस में मारी थी एंट्री, इन अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है नाम

Sun, 11 Jul 2021 07:54 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 star Paras Chhabra celebrates birthday name associated with these actresses
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

'बिग बॉस' के 13वें सीजन में नजर आए अभिनेता पारस छाबड़ा आज अपना जन्मदिन मना कर रहे हैं। पारस का जन्म 11 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल से की है। पारस की मां का नाम रूबी छाबड़ा और पिता का नाम विनय छाबड़ा है। बिग बॉस में पारस ने बताया था कि जब वो तीन साल के थे उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की। पारस अपनी मां के साथ रहते हैं। पिता के निधन के बाद पारस को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। 11वीं के बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और जल्द ही उन्हें एक फोटोशूट का ऑफर मिला। 



पारस ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2012 में एमटीवी पर प्रसारित शो स्प्लिट्सविला 5 से की थी। वो इस शो के विजेता रहे थे। इसके बाद पारस की किस्मत खुल गई और वो अन्य शो में नजर आने लगे। स्प्लिट्सविला के बाद पारस चैनल वी पर वी द सीरियल में सारा खान के साथ दिखे। 

Bigg Boss 13 star Paras Chhabra celebrates birthday name associated with these actresses
पारस छाबड़ा - फोटो : instagram/paraschhabra555

2015 में पारस ने एक बार फिर से स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया। इस बार वो सीजन आठ में कंटेस्टेंट बनकर आए। पारस ने एंड टीवी पर 'बढ़ो बहू' और स्टार प्लस पर सीरियल 'आरंभ' किया। उनके मुख्य सीरियल में कलीरें, कर्ण संगिनी, विघ्नकर्ता गणेश और अघोरी है। विघ्नकर्ता गणेश में उन्हें रावण के किरदार में देखा गया।

Bigg Boss 13 star Paras Chhabra celebrates birthday name associated with these actresses
पारस छाबड़ा और सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के अलावा पारस 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म एम 3 मिडसमर मिडनाइट मुंबई में नजर आ चुके हैं। ब्रज भूषण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पारस छाबड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें उनके साथ सारा खान, किरण कुमार और मिलिंद मुख्य भूमिका में थे। पारस का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस सारा खान के साथ जुड़ा था। सारा के साथ पारस ने 2014 में फिल्म 'एम 3-मिडसमर मिडनाइट मुंबई' में काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 star Paras Chhabra celebrates birthday name associated with these actresses
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद पारस के करियर को बहुत फायदा मिला और वो रातों रात पॉपुलर हो गए। शो में रहते हुए वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर सुर्खियों में रहे। बिग बॉस के घर में पारस की नजदीकियां माहिरा शर्मा के साथ बढ़ती गईं। घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया।  आकांक्षा से पहले पारस छाबड़ा बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को भी डेट कर चुके हैं। पारस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पवित्रा के साथ रिलेशनशिप में थे तब एक्ट्रेस शादीशुदा थीं और उन्होंने इस बारे में पारस से छुपाया था।  जब पारस को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 star Paras Chhabra celebrates birthday name associated with these actresses
माहिरा शर्मा- पारस छाबड़ा - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बाद अगर सबसे ज्यादा चर्चा किसी ने बटोरी तो वो पारस छाबड़ा ही थे। विवादों में छाए रहने के बावजूद घर के अंदर रह रहे पारस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। घर के अंदर को-कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ उनकी दोस्ती और नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताने वाले पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। पारस और माहिरा रिलेशनशिप में हैं या नहीं इस बारे में दोनों ने कोई पुष्टि नहीं की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed