{"_id":"60e9e98a8ebc3e9e93194c4c","slug":"pearl-v-puri-celebrates-birthday-in-an-orphanage-makes-first-public-appearance-after-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: बेल के बाद पहली बार नजर आए पर्ल वी पुरी, हाथ जोड़े अनाथाश्रम के बाहर किए गए स्पॉट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: बेल के बाद पहली बार नजर आए पर्ल वी पुरी, हाथ जोड़े अनाथाश्रम के बाहर किए गए स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : विरल भयानी इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्ल वी पुरी टेलीविजन का आज एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे परदे पर अपने करियर की शुरुआत वैसे तो सीरियल 'फिर भी न माने बद्तमीज दिल से की थी लेकिन उन्हें टीवी जगत में जो अलग पहचान मिली वो एकता कपूर के शो 'नागिन 3' से मिली। इस शो से वह माहिर की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। हालांकि बीते दिनों वह एक नाबालिग से रेप मामले को लेकर काफी चर्चा में रहे थे लेकिन अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं।
आज पर्ल वी पुरी अपना अपना 32वां जन्मदिन मना रहें हैं। इसी मौके पर वो मीडिया से रूबरू हुए और उन्हें एक अनाथाश्रम के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें, पैपराजी ने पर्ल को अंधेरी के सेंट कैथरीन होम के बाहर पर्ल को स्पॉट किया। इस दौरान पर्ल सफेद कुर्ता-पयजामा में नजर आए। पर्ल ने अपना मास्क उतारा और कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। बता दें, यह शॉर्ट वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
बता दें, पर्ल नाबालिग से रेप मामले के बाद पहली बाद मीडिया के सामने नजर आए हैं। पर्ल ने बेल मिल जाने के बाद इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया था और बताया था कि वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने लिखा था, 'लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।'
3 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
पर्ल ने आगे लिखा था, 'मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर्ल वी पुरी, एकता कपूर
- फोटो : Instagram
पर्ल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीवी जगत से पूरा सहयोग मिला। एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार से लेकर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित सहित टीवी जगत के कई कलाकारों ने नागिन अभिनेता का सहयोग किया। सभी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए #ISTANDWITHPEARL का टैग किया।
विज्ञापन
5 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
साल 2015 में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में काम करने वाले पर्ल वी पुरी विवादों से पूरी तरह दूर रहते थे और सिर्फ अपने काम पर फोकस करते थें। रेप केस मामले से पहले उनका कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। पर्ल के करियर की बात की जाए तो उन्होंने बदतमीज दिल शो के बाद, नागिन 3, बेपनाह प्यार और मेरी सासु मां जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।