फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: शगुफ्ता अली के बाद अब काम के लिए दर-दर भटक रहे 'जल्लाद', सलमान खान के साथ कर चुके हैं काम

Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Fame Baba Khan AKA Jallad Struggling to Find Work
बाबा खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कहर ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। बीते दिनों शगुफ्ता अली ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई काम नहीं है और कैंसर के इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। जिसके बाद कई फिल्मी और टीवी सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। अब ऐसा ही कुछ बाबा खान (Baba Khan) के साथ हुआ है। वह सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' में 'जल्लाद' के रूप में नजर आए थे। 



'भाईजान' के साथ कर चुके हैं काम: बाबा खान
अब एक बातचीत के दौरान बाबा खान ने अपनी दास्तां सुनाई है। बाबा खान का कहना है कि वो लगभग 15 साल से  फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार पहले सब ठीक चल रहा था और उनके पास काम भी था लेकिन अब हालात पहले की तरह नहीं रहे और ना ही काम मिल रहा है। बता दें, वह सलमान खान के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जिनमें 'वॉन्टेड', 'बॉडीगार्ड', 'वीर' और 'जानेमन' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Bigg Boss Fame Baba Khan AKA Jallad Struggling to Find Work
बाबा खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान बाबा खान कहते हैं, 'मैंने भाईजान के साथ भी काम किया है और अमिताभ बच्चन के साथ भी 'डिपार्टमेंट' में काम किया है। 'आर राजकुमार' में काम किया। रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म 'ज्वाला मंडी' में भी काम किया लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है मेरे पास काम नहीं है। मैंने काम नहीं होने के कारण बहुत कुछ झेला है।'

Bigg Boss Fame Baba Khan AKA Jallad Struggling to Find Work
बाबा खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा खान आगे कहते हैं कि 'मुझे किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं चाहिए, बस काम चाहिए। मैं हर दिन काम की तलाश में घर से निकलता हूं लेकिन कोई मुझे काम नहीं देता। मैंने फिल्मों में सिर्फ निगेटिव रोल किए हैं, इसलिए मेरी एक इमेज बन गई है। मैं प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स से अपील करता हूं कि प्लीज मुझे काम दीजिए, मुझे और कुछ नहीं चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Fame Baba Khan AKA Jallad Struggling to Find Work
सलमान खान, बाबा खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा खान ने बताया कि उनके परिवार में आठ लोग हैं। सभी एक साथ एक किराये के घर में रहते हैं। काम नहीं मिलने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, बाबा खान ने बिग बॉस में जल्लाद का किरदार निभाया था। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान अक्सर उसके साथ मस्ती करते दिखते थे जबकि 'जल्लाद' कभी हंसता नहीं है।

विज्ञापन
Bigg Boss Fame Baba Khan AKA Jallad Struggling to Find Work
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में जब चिंतन गंगर ने शो छोड़ दिया, तब बाबा खान को यह रोल दिया गया। बाबा खान को काम की तलाश है। वहीं, अगस्त महीने में 'बिग बॉस ओटीटी' के भी शुरू होने की खबर है। इस बार 'बिग बॉस 15' छह महीने तक चलेगा। पहले 6 हफ्तों तक शो में कॉमनर्स होंगे और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वूट' पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि बाद में इसमें सिलेब्रिटीज शामिल होंगे और फिर यह टीवी पर 'बिग बॉस 15' के रूप में प्रीमियर होगा। उम्मीद यही है कि बाबा खान को एक बार फिर 'जल्लाद' का रोल मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed