'वीकेंड का वार' में इस बार बोल्डनेस का तड़का लगने वाला है। बोल्डनेस का यह तड़का लड़ाई झगड़े के बीच घर के माहौल को थोड़ा रोमांटिक कर देगा। बोल्डनेस का यह तड़का लगाने घरवालों के बीच खुद मल्लिका शेरावत जाएंगी। मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का घरवालों के साथ मस्ती करते हुए प्रोमो वीडियो आ गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज हदें पार करते हुए दिखाई दिए।
Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत 'मर्डर' फिल्म के गाने 'भीगे होंठ तेरे' पर डांस करते हुए घर में एंट्री ले रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस भी कर रही हैं। इन दोनों को मल्लिका के साथ ऐसे देख घरवाले हैरान नजर आ रहे हैं।
घर में आते ही मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं-'क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'गोद में?' इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ की गोद में बैठ जाती हैं। फिर मल्लिका सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'आपका दिल किस तरफ है और कहां धड़क रहा है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'आपके दिल के सामने।'
.@mallikasherawat aayi #BiggBoss ke ghar ka hotness quotient badhane! Watch her tonight at 9 PM.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/s5E4xd705f
इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ और आसिम के साथ वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। इन दोनों का डांस देखकर घरवाले हंसने लगते हैैं। इस प्रोमो वीडियो के अलावा दो और वीडियो आए हैं। एक वीडियो में घरवाले सलमान खान के सामने ही एक दूसरे को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Gharwalon ne @beingsalmankhan ke saamne bhi nahi rakha apne zubaan par control! Watch them tonight at 9 PM.
.@Sidharth_Shukla aur @TheRashamiDesai ke jhagde ne kiya Salman Khan ko kaafi upset.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/oYR2wqgeEZ
Dekhiye aaj raat 9 baje.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/rHQUuY8bH9
वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के अलावा पारस और आसिम का भी झगड़ा हो रहा है। यह सब देखकर सलमान कह रहे हैं कि मेरे घर में ऐसे लोग नहीं रह सकते। दूसरे वीडियो में सलमान रश्मि और सिद्धार्थ का वीडियो देख रहे हैं। यह वही वीडियो है जिसमें रश्मि पहले सिद्धार्थ पर चाय फेंकती हैं जिसके बाद सिद्धार्थ भी उन पर चाय फेंकते हैं।
Bigg Boss 13: इस खबर से टूट सकता है देवोलीना के प्रशंसकों का दिल, शो में एंट्री को लेकर नया