'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में जिन दो कंटेस्टेंट्स की दोस्ती की मिसाल दी जाती है वह हैं सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz)। यह दोनों शुरुआत से ही एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर खेल को बेहतरीन तरीके से खेल रहे हैैं। यहां तक कि शो के दौरान कई बार सलमान खान खुद इन दोनों की दोस्ती और खेल की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि बीते हफ्ते इन दोनों में टास्क के दौरान मतभेद हो गया था जिसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और बातचीत बंद हो गई। 'वीकेंड का वार' में यह दोनों एक बार फिर से साथ में आ गए जिसे देखकर प्रशंसकों के चेहरे खिल गए।
BB13: दोस्ती में दरार आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने उठाया ये कदम, 'वीकेंड का वार' के बाद लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वीकेंड का वार' में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज (Asim Riaz) हमेशा की तरह अलग बैठे थे। शो के दौरान आसिम ने सिद्धार्थ से बात करना चाहा लेकिन उन्होंने रुख नहीं मिलाया। सिद्धार्थ के इस रवैये को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अब आसिम के साथ फिर से दोस्ती करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि शो के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धार्थ घर में ज्यादातर अपने में रहते हैं और दोस्ती की पहल खुद कभी करते नहीं दिखाई दिए। खासतौर पर तब जब उनका किसी से झगड़ा हुआ हो।
'वीकेंड का वार' में सलमान खान से बात करने के बाद बेडरूम एरिया में आसिम आए। जब आसिम आए तो वहां पर सिद्धार्थ शुक्ला और हिमांशी खुराना मौजूद थे। आसिम सिद्धार्थ को बाल ठीक करने के लिए बोल रहे थे। इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा सही से बोल ना बात करनी है। इसके बाद सिद्धार्थ आए और आसिम को गले लगा लिया। इसके बाद आसिम, सिद्धार्थ, हिमांशी खुराना, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला सभी ने एक दूसरे को गले लगाया।
दरअसल, सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा एक टास्क के दौरान हुआ था। यह टास्क कप्तानी को लेकर था। इसमें विशाल आदित्य सिंह, अरहान खान और आसिम को राक्षस बनाया गया था। आवाज आते ही तीनों को अपनी गुफा से बाहर आना था और किसी एक के नाम की प्लेट तोड़नी थी जिसे वह कप्तानी का दावेदार नहीं बनाना चाहते। सभी घरवालों को इन राक्षसों में जिसे वह नहीं चाहते वह बाहर आए उनकी गुफा को बंद करना था।
इस दौरान आसिम एक बार भी गुफा से बाहर नहीं आ पाए। इसी वजह से आसिम और सिद्धार्थ की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों की बातचीत भी बंद हो गई। यह देख सिद्धार्थ और आसिम के दोस्त खुश नहीं थे। जबकि दूसरे ग्रुप के लोग आसिम को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- शूटिंग करते-करते जेल जा पहुंचा ये मशहूर अभिनेता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर