सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के 'बिग बॉस' जीतने के बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। चैनल पर पक्षपात करने का आरोप भी लगा था। यहां तक कि चैनल की एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने की बात भी कही थी। हालांकि चैनल ने अपनी सफाई में कहा था कि ये कर्मचारी उनके ऑफिस में काम ही नहीं करती। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला से कई सवाल पूछे गए। इस दौरान सिद्धार्थ से ये भी पूछा गया कि क्या सलमान खान ने उनका फेवर किया था। जवाब में अभिनेता ने जो बात कही वो आपको चौंका सकती है।
चैनल और सलमान के पक्षपात करने के सवाल पर सिद्धार्थ का दो टूक जवाब, बोले- 'हारने के बाद...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला ने ये बातें स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहीं। सिद्धार्थ ने सलमान खान के फेवर करने पर कहा- 'मुझे नहीं लगता। कई बार नॉमिनेशन में डाला गया। सलमान खान मुझ पर हमेशा सख्त रहे हैं। मुझे झगड़े के लिए उकसाया गया फिर मैंने रिएक्ट किया लेकिन मुझे ही नॉमिनेट किया गया।'
सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'मुझे ही ज्यादा झेलना पड़ा। हमेशा क्लास मेरी ही लगी। मुझे दिक्कत आई, मुझे कहना चाहिए मेरे साथ पक्षपात हुआ। लोगों के साथ उनके सपोर्ट सिस्टम रह रहे थे। तो मेरे साथ कोई नहीं था। मुझे बाहर से आई किसी भी जानकारी से ना ही खुशी मिली ना ही खराब लगा। मैं ऐसा इंसान हूं जब तक मुझे खुद ना पता चले तो मैं चीजों को लेकर कोई राय नहीं बनाता।'
इस इंटरव्यू में सिद्धार्थ से ये भी पूछा गया कि चैनल पर कुछ लोगों ने पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। इस पर अभिनेता ने कहा- 'हारने के बाद लोगों को कुछ तो कहना है इसलिए वो जानबूझकर ऐसे बयान दे रहे हैं। चैनल कैसे पक्षपात कर सकता है।' आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को था।
सिद्धार्थ और आसिम टॉप 2 में थे। सिद्धार्थ के विजेता बनते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यहां तक कि लोग चैनल और सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल भी करने लगे। टीवी इंडस्ट्री भी दो गुटों में बंट गई थीं। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला जहां लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं तो वहीं आसिम रियाज के हाथ भी बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं।
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख राखी सावंत ने की अपील, कहा- 'इस बार ना खेलें होली'