फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने किया धमाकेदार डांस, देखकर अली गोनी ने छुए पैर

Mon, 16 Nov 2020 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Reaction To Rubina Dilaik Energetic Dance Performance
रुबीना दिलैक, अली गोनी - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान घर में कई अन्य सितारे पहुंचे। इनमें सुरभि ज्योति, महिमा मकवाना, सुधा चंद्रन और मोनालिसा ने शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस एपिसोड में रुबीना दिलैक ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया।

Bigg Boss 14 Aly Goni Reaction To Rubina Dilaik Energetic Dance Performance
रुबीना दिलैक - फोटो : बिग बॉस

रुबीना के डांस पर अली गोनी का रिएक्शन देखने लायक था। मल्लिका शेरावत के गाने मैय्या मैय्या पर रुबीना जमकर ठुमके लगाती दिखीं। गाने पर कविता कौशिक भी डांस करती हैं। जब रुबीना का डांस खत्म हो जाता है तब अली गोनी उनका पैर छूते नजर आते हैं।

Bigg Boss 14 Aly Goni Reaction To Rubina Dilaik Energetic Dance Performance
रुबीना दिलैक, अली गोनी - फोटो : बिग बॉस

रुबीना के धमाकेदार डांस मूव्स से किसी के लिए भी नजरें हटा पाना मुश्किल था। डांस के वक्त उन्होंने लाल रंग का ट्रैकसूट पहना हुआ था जबकि घर के अन्य सदस्य दिवाली के मौके पर बिल्कुल तैयार दिखे। रुबीना इस हफ्ते भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं। सलमान खान उन्हें बताते हैं कि वे इस हफ्ते सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Reaction To Rubina Dilaik Energetic Dance Performance
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी

वीकेंड का वार में सलमान खान भी पूरे फेस्टिव रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। बिग बॉस में इन दिनों कविता कौशिक और एजाज खान एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। इस बार कविता, सलमान खान से एजाज की शिकायत करती हैं। वह कहती हैं कि पहले जिन शब्दों को बोलने की वजह से सभी को आपत्ति हो रही थी वही अब कोई उनके लिए बोल रहा है। सलमान खान के सामने ही कविता और एजाज एक दूसरे से भिड़ जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Reaction To Rubina Dilaik Energetic Dance Performance
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : instagram: colorstv

शो में पवित्र पुनिया और एजाज खान के बीच रोमांस देखा जा रहा है। उनके इस रोमांटिक रिलेशनशिप का बिग बॉस 14 के घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स भी मजे ले रहे हैं। इस वजह से उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते रहते हैं। एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच साफ-साफ प्यार दिखाई दे रहा है। जिसमें वह दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed