सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिग बॉस 14: कोई है जाना-माना अभिनेता तो किसी पर लग चुका है रेप का आरोप, जानें बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले सेलेब्स के बारे में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 03 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestents Eijaz Khan Rubina Dilaik nikki tamboli abhinav shukla
बिग बॉस 14 - फोटो : ट्विटर- @BiggBoss

सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का घमाकेदार आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो ज्यादा मसालेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है। कोरोना की वजह से बिग बॉस के घर में इस बार कई ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जो अब से पहले कभी नहीं थीं। शो में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पुराने प्रतिभागियों को भी एंट्री मिल रही हो। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी 14 दिन तक शो का हिस्सा बने रहेंगे। शो में अब तक एजाज खान, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की एंट्री हुई है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Trending Videos
Bigg Boss 14 Contestents Eijaz Khan Rubina Dilaik nikki tamboli abhinav shukla
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज खान
एजाज टीवी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। उन्होंने 50 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह करीब 15 फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। एजाज खान ने मुंबई से ही पढ़ाई की है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री भी ली है। एजाज खान पर रेप के आरोप भी लग चुके हैं। एजाज खान की गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि एजाज ने तब यही कहा था कि ब्रेकअप के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर यह आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestents Eijaz Khan Rubina Dilaik nikki tamboli abhinav shukla
एजाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

40 पार कर चुके एजाज अभी तक कुंवारे हैं। 40 पार कर चुके एजाज अभी तक कुंवारे हैं। एजा कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु का भी हिस्सा थे। हाल ही में वे वेब सीरीज सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी नजर आए थे। एजाज खान ने साल 1999 में अजय देवगन और तबु की फिल्म 'तक्षक' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। अब देखना होगा कि शो में एजाज कितना कमाल दिखा पाते हैं।

Bigg Boss 14 Contestents Eijaz Khan Rubina Dilaik nikki tamboli abhinav shukla
निक्की तंबोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निक्की तंबोली
मॉडल और अभिनेत्री निक्की तंबोली अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली निक्की साउथ की सफल फिल्म कंचना 3 में भी नजर आ चुकी हैं।  निक्की तंबोली ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं। 'बिग बॉस 14' में एंट्री करते ही निक्की तंबोली ने अपने जलवे दिखा दिए और जता दिया कि वह हमेशा की तरह फिर से लड़कों के दिलों के साथ खेलने आ रही हैं। शो में एंट्री के बाद सलमान निक्की से पूछते हैं कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर निक्की कहती हैं, 'कोई नहीं है अभी। अभी सिंगल हूं मैं।' इसके बाद निक्की खिलखिलाकर हंसती हैं और सलमान के साथ खूब हंसी-मजाक करती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Contestents Eijaz Khan Rubina Dilaik nikki tamboli abhinav shukla
रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter/ RubinaDilaik

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने कपल प्रतियोगी के तौर पर एंट्री की है। दोनों टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। 'छोटी बहू' से 'अस्तित्व शक्ति के एहसास' की जैसे कई पॉपुलर शोज का रुबीना चेहरा रही हैं। अभिनव भी गीत, एक हज़ारों में मेरी बहना सहित कई शोज का हिस्सा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों को 40 दिन तक घर में टिके रहने के लिए पांच लाख ऑफर किए गए हैं। दो साल पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed