कोविड 19 ने दुनिया को बिल्कुल बदल दिया है। ये बदलाव बिग बॉस के घर में भी देखने को मिलेगा। बिग बॉस 14 अब न्यू नॉर्मल की राह पर है। बीते दिनों सलमान खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शो के बारे में बताया। इस बार शो में कई ऐसी चीजें होने वाली हैं जो पहले कभी नहीं हुई हैं। यही नहीं बिग बॉस का घर भी पहले से बिल्कुल अलग होगा। अब जब बिग बॉस शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं तो चलिए इस शानदार घर की अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
Bigg Boss 14: ‘बिग बॉस 14’ शुरू होने में चंद दिन बाकी, उससे पहले देखिए शानदार घर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा। हालांकि इसकी सुविधा टास्क जीतने वाले कंटेस्टेंट को ही मिलेगी। दरअसल कोरोना काल के दौरान लोगों ने इन जगहों को खूब मिस किया। ऐसे में मेकर्स शो के जरिए कंटेस्टेंट और दर्शकों को इसका लुत्फ देना चाहते हैं।
यह बिग बॉस का थियेटर रूम है। जहां पॉपकॉर्न के साथ सिनेमा देखने का मजा लिया जा सकेगा। थियेटर रूम का थीम नीले रंग का है। तस्वीर में सलमान खान पॉपकॉर्न के साथ बैठे हुए हैं।
बिग बॉस का किचन इस बार कुछ यूं है। साथ ही खाना खाने के लिए कांच की टेबल और कुर्सियां लगी हुई हैं। आमतौर पर बिग बॉस के घर में एक ही बड़ी डाइनिंग टेबल होती है लेकिन इस बार छोटे छोटे चार टेबल नजर आ रहे हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
A post shared by Colors TV (@colorstv) on