{"_id":"5ef6e19f8ebc3e42d6431148","slug":"bigg-boss-14-preparations-is-going-on-show-is-set-to-return-in-october-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14 के सारे प्रतियोगी शूटिंग से पहले होंगे क्वारंटीन, इस महीने से शूटिंग शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14 के सारे प्रतियोगी शूटिंग से पहले होंगे क्वारंटीन, इस महीने से शूटिंग शुरू करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसे प्रसारित करने वाला चैनल चाहे कुछ न कहे लेकिन जिस दिन सुर्खियां इसके शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर बननी चाहिए, उस दिन मुंबई में हर तरफ सवाल एक ही है कि बिग बॉस का क्या होगा? सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जिस तरह से हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े नामों के दामन पर दाग लगे हैं, उसका असर इनकी ब्रांडिंग पर कितना हुआ दिखना बाकी है। शुक्रवार के दिन पहले करण जौहर के मुंबई फिल्म फेस्टिवल (मामी) के बोर्ड से इस्तीफा देने की बातें सामने आईं, अब शनिवार की सुबह हुई है सलमान खान के शो बिग बॉस की शूटिंग टल जाने की सुर्खी से।
2 of 5
बिग बॉस शो
- फोटो : file photo
जी हां, कारण वैसे तो कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण शूटिंग शुरू न हो पाना ही बताया जा रहा है। लेकिन टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वां सीजन का प्रसारण अपने तय समय से शुरू न हो पाने की और भी वजहें गिनाई जा रही हैं। लगभग एक महीना या उससे भी ज्यादा देरी से शुरू होने जा रहे बिग बॉस के निर्माता मुंबई का मौजूदा माहौल ठंडा हो जाने देने के हक में हैं। बताया यही जा रहा है कि कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही शुरू होने की तैयारी कर रहा ये शो अब अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से या नवंबर में शुरू होगा।
3 of 5
बिग बॉस शो
- फोटो : social media
सुशांत सुसाइड केस के चलते लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे सलमान खान की मेजबानी वाला यह शो पिछले साल 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस बार इस शो का कलेवर बाकी सभी सीजन से अलग जंगल वाला होगा। शो के निर्माताओं ने इसके लिए इसी महीने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए और शो मे भाग लेने वाले प्रतियोगियों की शॉर्टलिस्ट भी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस
- फोटो : colors
अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस बार भी बिग बॉस के घर के अंदर नामचीन हस्तियों और आम लोगों का जमघट लगेगा। इसके लिए शो से जुड़ी चयनकर्ता टीम ने 30 लोगों का चयन किया है जिसमें से 16 लोग शुरुआत से बिग बॉस के घर में दाखिल होंगे। इन 16 लोगों में से 13 फिल्मों और टीवी की जानी मानी हस्तियां होंगी और तीन आम लोग होंगे। घर में घुसने से पहले इन सभी को कोरोना वायरस की जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस
- फोटो : twitter
शो का सेट लगाने के लिए मुंबई फिल्म सिटी में नापजोख का काम शुरू हो चुका है। इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने सेट बनाने के लिए जगह वगैरह भी देख ली है। मॉनसून के तुरंत बाद फिल्म सिटी में ही बिग बॉस का नया सेट लगने जा रहा है। शो की शूटिंग से पहले इसमें हिस्सा लेने वाले सारे लोगों को हफ्ते भर दूसरे लोगों से अलग और अकेले (क्वारंटीन) रखे जाने की भी तैयारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।