बिग बॉस 14 के फिनाले में महज पांच हफ्ते बाकी रह गए हैं। उससे पहले शो में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान कोई कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ लेकिन सामने आए प्रोमो में सोमवार को एक मजबूत कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने का एलान किया जाता है।
Bigg Boss 14 Preview: फिनाले से चंद हफ्ते पहले बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, फूट-फूटकर रोने लगे अली और अर्शी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी के प्रोमो में दिखाया गया है कि पहले तो बिग बॉस के क्रू मेंबर्स घर में प्रवेश करते हैं और घर का सारा राशन लेकर जाते हैं। घरवालों को मिले इस झटके बाद बिग बॉस एजाज खान के शो छोड़ने का एलान करते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि 'एजाज खान जो इस सीजन में घर में प्रवेश करने वाले पहले सदस्य बने और उसके बाद पूरे 106 दिन इस घर में बिताए लेकिन आज उन्हें ये शो यहीं छोड़कर जाना होगा।'
इस दौरान एजाज खान की अब तक की जर्नी दिखाई जाती है। बिग बॉस जैसे ही एजाज खान के बाहर जाने की घोषणा करते हैं अली गोनी और अर्शी खान फूट-फूटकर रोने लगते हैं। वहीं एजाज के अचानक चले जाने से रुबीना दिलैक भी हैरान रह जाती हैं।
एजाज को अचानक बाहर क्यों जाना पड़ा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सामने आई जानकारी के मुताबिक बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी एजाज खान की जगह शो में प्रवेश करेंगी। एजाज की जगह देवोलीना के आने से माना जा रहा है कि एजाज फिर से शो में वापस आ सकते हैं हालांकि अभी तक इसकी सटीक जानकारी नहीं है।
एजाज खान घर के मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो में अभी तक उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है। पिछले दिनों फैमिली वीक के दौरान शो में उनसे मिलने पवित्र पुनिया पहुंची थीं। एजाज ने पवित्र के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। शो में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला। पवित्र को देखकर एजाज की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।