फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14: प्राइज मनी को लेकर अली गोनी से भिड़ीं राखी सावंत, कहा- ‘मैं क्या मंदिर में घंटी बजाने आई हूं’

Fri, 12 Feb 2021 02:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 promo: Rakshi Sawant and Aly Goni fights over price money
अली गोनी, राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। टिकट टू फिनाले टास्क में पारस छाबड़ा ने रुबीना दिलैक को विजेता घोषित कर दिया। रुबीना पहले से ही नॉमिनेटेड हैं ऐसे में उन्हें एक विशेष पावर दी गई कि वह अपनी जगह किसी अन्य कंटेस्टेंट को फिनाले वीक में पहुंचा सकती हैं। जिसके बाद रुबीना ने निक्की तंबोली का नाम लिया। इस तरह  निक्की तंबोली फिनाले में पहुंच गई हैं। अब प्राइज मनी को लेकर घरवालों के बीच एक टास्क होगा।

Bigg Boss 14 promo: Rakshi Sawant and Aly Goni fights over price money
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

सामने आए प्रोमो में कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया जाता है जिसके तहत फिनाले वीक में उन्हें अपनी प्राइज मनी को दांव पर लगाना है। राहुल वैद्य राखी सावंत से पूछते हैं कि 'आप 14 लाख डालने के लिए रेडी हो?' जवाब में राखी सावंत कहती हैं कि वह फिनाले में पहुंचना चाहती हैं।

Bigg Boss 14 promo: Rakshi Sawant and Aly Goni fights over price money
राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी - फोटो : instagram/colorstv

अली इस बात पर बिल्कुल भी सहमत नहीं होते कि 14 लाख रुपये दांव पर लगाया जाए। वह राखी को इसके लिए मना करते हैं और कहते हैं कि '14 लाख बहुत होता है। इनामी राशि है। किसी का हक है वो। जो भी जीत रहा है। 20 हफ्ते मेहनत करके यहां पहुंचा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 promo: Rakshi Sawant and Aly Goni fights over price money
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

राखी अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि वह रियलिटी शो में अपना टाइम खराब करने नहीं आई हैं। वह भी फिनाले में पहुंचना चाहती हैं। राखी कहती हैं कि 'अरे मेरे फ्रेंड, मैं क्या यहां पूजा करने आई हूं, मंदिर की घंटी बजाने आई हूं? मुझे भी तो फिनाले में जाना है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
Bigg Boss 14 promo: Rakshi Sawant and Aly Goni fights over price money
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

इस बीच अली और राखी सावंत के बीच खूब बहस होती है। अली कहते हैं कि 'वह चेक जमा करने जा रहे हैं लेकिन राखी कहती हैं कि 'नहीं कर सकते' और वह उन्हें रोकने लगती हैं। बाद में राखी चेक पकड़ लेती हैं और जोर जोर से रोने लगती हैं। अब राखी ने क्या फैसला लिया ये तो शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में ही पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed