अभिनेत्री रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 के घर में काफी शानदार गेम खेल रही हैं। शो में रुबीना काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में से एक हो सकती हैं। बिग बॉस 14 में चुने जाने के बाद से रुबिना की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ग्लैमरस लाइफ भूल गांव में चूल्हे पर खाना भी बनाती हैं रुबीना दिलैक, 'किन्नर बहू' का ये अंदाज देखकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुबीना दिलैक का इंस्टाग्राम देखकर यह पता चलता है कि वह बेहद फूडी हैं। बता दें कि रुबीना की हिमाचल प्रदेश से हैं। लॉकडाउन के दिनों में उन्होंने अपने गांव में काफी अच्छा वक्त बिताया। इस दौरान इंस्टाग्राम पर अपने गांव की जिंदगी की कई दिलचस्प झलकियां दिखाई।
बिग बॉस के घर में अक्सर रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला सेब और फल खाते दिखाई देते हैं। इस बात पर घरवाले उन्हें बहुत ट्रोल भी करते हैं। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर भी ऐसी कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह फार्म से सब्जी, फल तोड़ती और खाती दिखाई दे रही हैं।
हाल ही में बिग बॉस 14 के घर में फैमिली वीक में रुबीना की बहन ज्योतिका यानि नैना घर में आई थीं। नैना ने अपनी बहन को काफी अच्छे से समझाया भी और हर किसी को इंप्रेस भी किया। नैना के जाने के बाद परिवारवाले उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे। वहीं रुबीना की बहन की खूबसूरती की तारीफ करते हुए अली गोनी ने कहा कि अरे यार नैना, कभी बात कर लिया करो।
रुबीना के इंस्टाग्राम को से यह भी पता चलता है कि वह एक आक्फी अच्छी कुक हैं। उन्होंने कुकिंग के भी वीडियोज डाले हैं। एक विडियो में उन्होंने रोटी से पिज्जा बनाया। जिसके कैप्शन में लिखा, 'दिख रहा है ना यमी?
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)