फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ में दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की अनोखी झलक, सितारों के अमृतसर में रोचक खुलासे

Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Teri Meri Ikk Jindri Serial Starring Adhvik Mahajan and Amandeep Sidhu To Start on 27 January
तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी - फोटो : अमर उजाला, अमृतसर

महामारी के दौरान घरों में कैद रहे लोगों को कुदरत के बीच ले जाने की एक नई बयार छोटे परदे पर आने वाली है। टेलीविजन धारावाहिकों की कहानियों को मुंबई के मीरारोड, वसई और नायगांव में बने स्टूडियोज से निकालकर उनके धरातल पर ले जाने की इस साल की पहली कोशिश है धारावाहिक ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’। दिलचस्प बात ये रही है कि इसके कलाकारों और निर्माताओं ने मुंबई में पिछले करीब साल भर से चल रही वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस का भी सिलसिला तोड़ा और इसकी लॉन्चिंग अमृतसर में की।

Teri Meri Ikk Jindri Serial Starring Adhvik Mahajan and Amandeep Sidhu To Start on 27 January
तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी - फोटो : अमर उजाला, अमृतसर

इस बारे में चर्चा चलने पर धारावाहिक के निर्माता प्रतीक शर्मा कहते हैं, ‘हमने कहानी को इसके रंग रूप के हिसाब से निखारने की पूरी कोशिश की है। अनलॉक के बाद हमने पंजाब आकर धारावाहिक के तमाम हिस्सों की शूटिंग की। हमने मुंबई में भी धारावाहिक का सेट लगाया है लेकिन कहानी की पंजाबियत दिखाने के लिए इसे पंजाब लाना जरूरी था। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो किसी घर की बहू बन जाने से ज्यादा अपने घर में ही रहकर अपने पैरों पर खड़े होने का फैसला करती है और अपने परिवार का साथ देती है।'

Teri Meri Ikk Jindri Serial Starring Adhvik Mahajan and Amandeep Sidhu To Start on 27 January
तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी - फोटो : अमर उजाला, अमृतसर

धारावाहिक ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ की कहानी की नायिका की ही तरह इसका नायक भी एक नया विचार लेकर आ रहा है। वह दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद अपनी मां और अपनी दादी। के पास लौट आता है। और, घर में रहकर ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की असली तस्वीर बनाता है। जोगी नाम का यह किरदार तबेला चलाता है। इस किरदार को निभा रहे अध्विक महाजन कहते हैं, ‘‘अमृतसर और पटियाला में शूटिंग करना घर वापसी करने जैसा रहा।“

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Meri Ikk Jindri Serial Starring Adhvik Mahajan and Amandeep Sidhu To Start on 27 January
तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी - फोटो : अमर उजाला, अमृतसर

पंजाब में मिली गर्मजोशी भी अध्विक को बहुत पसंद आई। वह बताते हैं, “यहां लोगों की गर्मजोशी ने ठंड का असर कम कर दिया। इसके अलावा मुझे अमृतसर के लजीज खाने का लुत्फ लेने का भी मौका मिला। मैं मानता हूं कि यहां जैसा खाना कहीं और नहीं होता, खासतौर पर यहां की लस्सी जिसका स्वाद मैं कई ढाबों पर ले चुका हू। मुझे इस शहर की हर चीज पसंद आती है।”

विज्ञापन
Teri Meri Ikk Jindri Serial Starring Adhvik Mahajan and Amandeep Sidhu To Start on 27 January
तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी - फोटो : अमर उजाला, अमृतसर

27 जनवरी से जी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ में जोगी की जोड़ीदार हैं इस धारावाहिक में माही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू जो दिल्ली की रहने वाली हैं और अभिनेत्री बनने का अपना फैसला जब उन्होंने अपने घर वालों को सुनाया था तो उनका दिल धक से रह गया था। अमनदीप बताती हैं, “जब से इस शो का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, मेरी मम्मी बहुत खुश हैं। उनके पास रिश्तेदारों और उनकी सहेलियों के ढेरों फोन आ रहे हैं। ये और बात है कि पहले जब मैंने मुंबई आने के फैसले के बारे में उन्हें बताया था तो उनका चेहरा देखने लायक था।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed