फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: बड़े पर्दे के बाद अब छोटे पर्दे से भी सिमटा सलमान का तिलिस्म, ‘बिग बॉस’ की टीआरपी ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 17 Oct 2020 06:12 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 14 salman khan show low trp rating
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

साल 2020 को जवाब देने का दम भर कर टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को लगता है समय ही जवाब दे रहा है। सलमान खान की फिल्मों का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कम होता रहा है, अब 'बिग बॉस' को दो हफ्ते बाद भी वांछित टीआरपी मिलती न देख शो के प्रायोजकों के होश उड़े हुए हैं।

bigg boss 14 salman khan show low trp rating
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

'बिग बॉस' के निर्माताओं ने दर्शकों को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। उन्होंने इस सीजन को खास बनाने के लिए रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल, स्पा जैसी कई व्यवस्थाएं प्रतियोगियों के लिए की हैं। साथ ही शो के प्रतियोगी आधे रास्ते में जाकर या फिर अंतिम पड़ाव पर जिस तरह की हरकतें किया करते थे, वह हरकतें इस बार शो में शुरुआत से ही शुरू हो गई हैं। एक दूसरे से गाली गलौज करना, कामुक नृत्य पेश करना, अपनी मादक अदाओं से लुभाना, यह सब चीजें राष्ट्रीय टीवी पर 'बिग बॉस' के जरिए दिखाई जा रही हैं।

bigg boss 14 salman khan show low trp rating
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

'बिग बॉस' का ट्रेलर आने के समय से और उसके पहले से भी सलमान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर जो माहौल बना, उसका असर अब दिखाई देने लगा है। इस बीच शो के बहिष्कार के हैशटैग भी सोशल मीडिया पर कई बार ट्रेंड कर चुके हैं। बताते हैं कि इस बार शुरुआत से ही इसका वक्त ही दर्शकों के अनुकूल नहीं है। पहले भी यह शो रात साढ़े 10 बजे ही आता था और वीकेंड एपिसोड नौ बजे ही प्रसारित होता था। वैसा ही इस बार भी है। लेकिन, इस बार इस शो को टक्कर देने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल भी चल रहा है। आधे से ज्यादा टीआरपी तो अकेले आईपीएल ने ही घेर रखी है। न तो वह टीवी पर फिल्मों को आगे बढ़ने दे रहा है और न ही 'बिग बॉस' जैसे शो को अपने हिस्से की टीआरपी लेने दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 14 salman khan show low trp rating
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

इस चुनौती पर भी ध्यान निर्माताओं का भी गया था इसलिए शो में प्रतियोगियों के रूप में एजाज खान, जैस्मीन भसीन, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य जैसे जाने-माने चेहरों को जगह दी गई। मनोरंजन का डोज दोगुना करने के लिए पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और उनके साथ 11वें सीजन से हिना खान और सातवें सीजन की विजेता गौहर खान को भी सीनियर के रूप में घर में जगह मिली है। इतना सब कुछ होने के बावजूद यह शो दर्शकों को बटोरने में अब तक नाकामयाब है। जिस तरह से इस शो का पिछला सीजन हिट रहा था, उस हिसाब से यह नया सीजन तो बुरी तरह पिटता दिख रहा  है।

विज्ञापन
bigg boss 14 salman khan show low trp rating
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

और, बात सिर्फ दर्शकों की ही नहीं है, बल्कि इस शो का हिस्सा रहे माहिरा शर्मा और शहनाज गिल जैसे प्रतियोगियों को भी यह सब कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। माहिरा शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि 'बिग बॉस' का यह नया सीजन बिल्कुल बोरिंग है। इस सीजन में प्रतियोगी पिछले सीजन के लोगों की नकल कर रहे हैं। वहीं, शहनाज गिल ने अपने बयान में कहा है कि वह 'बिग बॉस' के इस सीजन को सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला के लिए देख रही हैं। जैसे ही वह इस शो से बाहर होंगे, वैसे ही वह इस शो को भी देखना छोड़ देंगी। इस सीजन में उत्साहित करने वाला कुछ है ही नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed